Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर आया लेटेस्ट अपडेट, इस दिन से फंक्शनल होगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 May 2025 5:15 AM

विज्ञापन

Patna Airport New Terminal Building

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन के उद्घाटन के बाद वर्तमान टर्मिनल भवन से इसमें अपने दफ्तरों को शिफ्ट करने में एयरलाइंस को कुछ समय लगेगा क्योंकि नये टर्मिनल भवन में इनको अपने दफ्तर का इंटीरियर डेकोरेशन अपने खास डिजाइन के अनुरूप करना होगा.

विज्ञापन

Patna Airport, अनुपम कुमार: पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन पांच जून से फंक्शनल होगा. पीएम नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के पहले दिन 29 मई को इसका उद्धाटन करेंगे. लेकिन उद्घाटन हो जाने के बावजूद चार जून तक वर्तमान टर्मिनल भवन का ही इस्तेमाल होगा और इसी से होकर लोग आयेंगे और जायेंगे. पांच जून से नये टर्मिनल भवन का इस्तेमाल शुरू होगा. सूत्राें की मानें तो यह निर्णय वर्तमान टर्मिनल से नये टर्मिनल भवन में एयरपोर्ट ऑथोरिटी और विभिन्न एयरलाइंसों के दफ्तरों और काउंटरों के शिफ्ट करने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से किया गया है.

एयरलाइंस को शिफ्ट करने के लिए दिया गया एक सप्ताह का समय

पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन के उद्घाटन के एक सप्ताह बाद इसका इस्तेमाल शुरू होने की वजह यहां से ऑपरेट होने वाले एयरलाइंस को अपना कार्यालय शिफ्ट करने के लिए समय देना है. चेकइन मशीन और बोर्डिंग पास जारी करने वाले मशीन भी लगाने होंगे. ये सब काम वर्तमान भवन से फ्लाइट ऑपरेशन जारी रखते हुए करना पड़ेगा.

नया टर्मिनल वर्तमान टर्मिनल से पांच गुना बड़ा नया टर्मिनल भवन 65 हजार वर्गमीटर में फैला है जबकि वर्तमान टर्मिनल भवन 12 हजार वर्गमीटर में फैला है. इसप्रकार वर्तमान टर्मिनल से यह पांच गुना बड़ा है . वर्तमान टर्मिनल भवन में 21 चेकइन काउंटर हैं जबकि नये टर्मिनल भवन में 64 काउंटर बनाये गये हैँ. हालांकि इनमें से सभी काउंटर उद्घाटन के साथ ही व्यवहार में नहीं लाये जायेंगे क्योंकि अभी पटना से ऑपरेट होने वाले विमानों की संख्या कम होने के कारण इतने अधिक चेक इन काउंटर की जरुरत नहीं पड़ेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: 12 दिनों के भीतर करना होगा दाखिल खारिज मामले का निबटारा, नहीं तो विभाग CO पर करेगी कार्रवाई

नये टर्मिनल भवन में होंगे 13 बोर्डिंग गेट

नये टर्मिनल भवन में 13 बोर्डिंग गेट होंगे. इनमें से आठ बोर्डिंग गेट भूतल पर होंगे जबकि प्रथम तल से विमान में बोर्डिंग के लिए पांच एयरोब्रिज भी बनाये जाने हैं. हालांकि अभी एक ही एयरोब्रिज का निर्माण हो पाया है और बाकी चार एयरोब्रिज का निर्माण नये टर्मिनल भवन के चालू होने के बाद होगा क्याेंकि इनका निर्माण वर्तमान टर्मिनल भवन की जमीन पर ही होना है. इसप्रकार उद्धाटन के समय नये टर्मिनल भवन में नौ बोर्डिंग गेट होंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 19 मई तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन