छात्र जनशक्ति परिषद के गठन पर BJP ने तेज प्रताप को दी बधाई, JDU बोली- हिस्सेदारी के लिए मची होड़

Updated at : 06 Sep 2021 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र जनशक्ति परिषद के गठन पर BJP ने तेज प्रताप को दी बधाई, JDU बोली- हिस्सेदारी के लिए मची होड़

राजद में मची उथल-पुथल के कारण पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. तेज प्रताप ने रविवार को छात्रों के नाम पर एक नया संगठन छात्र जनशक्ति परिषद खड़ा करने की घोषणा के बाद भाजपा और जदयू ने अपने अपने तरीके से तंज कसा है.

विज्ञापन

पटना. राजद में मची उथल-पुथल के कारण पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. तेज प्रताप ने रविवार को छात्रों के नाम पर एक नया संगठन छात्र जनशक्ति परिषद (chatra janshakti parishad) खड़ा करने की घोषणा के बाद भाजपा और जदयू ने अपने अपने तरीके से तंज कसा है. भाजपा ने तो इसके लिए तेजप्रताप(BJP Congrtultes Tej-Pratapas) को बधाई भी दी है. जबकि जदयू ने कहा कि दोनों भाईयों के बीच हिस्सेदारी के लिए होड़ मची हुई है.

बीजेपी ने दी शुभकामनाएं

तेज प्रताप यादव के बागी तेवर को भाजपा का समर्थन मिला है. भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तेजस्वी की हैसियत है, उसी तरह तेज प्रताप की भी अपनी हैसियत है. तेज प्रताप को आरजेडी में तरजीह नहीं मिल रही थी. अब उन्होंने पार्टी बनाने का जो फैसला लिया है, उसके लिए हमारी शुभकामनाएं.

हिस्सेदारी के लिए मची होड़

उधर,JDU प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि दोनों भाईयों के बीच नूरा-कुश्ती चल रही है. दरअसल, यह सब कुछ RJD प्राइवेट लिमिटेड पार्टी में हिस्सेदारी के लिए दोनों भाइयों के बीच मची होड़ का एक हिस्सा है.

कांग्रेस ने कहा- अच्छी पहल

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि तेज प्रताप ने तो आरजेडी की मदद की है. नए संगठन के जरिए वो नौजवान छात्रों को जोड़ेंगे.आरजेडी के लिए ये अच्छी पहल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन