आईजीआईएमएस में पहली बार लैप्रोस्कोपी से इंसुलिनोमा ट्यूमर की हुई जटिल सफल सर्जरी

Author Ajay kumar
Updated:
विज्ञापन
आईजीआईएमएस में पहली बार लैप्रोस्कोपी से इंसुलिनोमा ट्यूमर की हुई जटिल सफल सर्जरी

राजधानी पटना के आईजीआईएमएस में डॉक्टरों ने एक जटिल सर्जरी कर मरीज की जान बचाई.

विज्ञापन

-अब इस नई तकनीक से नियमित होगी मरीजों की सर्जरी संवाददाता, पटना राजधानी पटना के आईजीआईएमएस में डॉक्टरों ने एक जटिल सर्जरी कर मरीज की जान बचाई. दुर्लभ इंसुलिनोमा ट्यूमर से पीड़ित एक मरीज का सफल लैप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन किया गया. इस विधि से सर्जरी के कारण मरीज को नया जीवन मिला है. गया जिले की निवासी 29 वर्षीय ऋचा कुमारी पिछले एक साल से कमजोरी और बार-बार बेहोशी की समस्या से जूझ रही थीं. बेहतर इलाज के लिए उन्हें आईजीआईएमएस रेफर किया गया. एंडोक्राइन रोग विभाग में जांच के बाद उनके अग्नाशय में करीब सेमी का इंसुलिनोमा ट्यूमर पाया गया. इसके बाद गैस्ट्रोसर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ साकेत कुमार ने लैप्रोस्कोपिक तकनीक से चार छोटे छिद्रों से ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया. कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. निदेशक डॉ बिंदे कुमार, उपनिदेशक डॉ विभूति प्रशन्न सिन्हा और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने चिकित्सा टीम को बधाई दी. इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अब यह सर्जरी नियमित रूप से की जाएगी, जिसका निर्देश भी जीआई सर्जरी विभाग को जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन
Ajay Kumar

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन