Land For Job Case: मीसा भारती के साथ राबड़ी पहुंची ED दफ्तर, तेजप्रताप से दोपहर में होगी पूछताछ

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Mar 2025 9:38 AM

विज्ञापन

Land For Job Case: नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत लालू यादव, उनके बेटे तेज प्रताप यादव और पत्नी राबड़ी देवी को समन जारी किया है.

विज्ञापन

Land For Job Case: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत लालू यादव, उनके बेटे तेज प्रताप यादव और पत्नी राबड़ी देवी को समन भेजा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंगलवार सुबह 10 बजे राबड़ी देवी पटना वाले ED दफ्तर में पहुंच गई है. वहीं लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप को पहली बार पूछताछ के लिए समान जारी किया गया है. जिनसे दोपहर में पूछताछ की जाएगी.

क्या है मामला?

बता दें कि, यह घोटाला 2004-09 के बीच का है, जब लालू यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे. आरोप है कि इस दौरान रेलवे में नौकरियां देने के बदले जमीन ली गई. जिससे आर्थिक अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला जुड़ गया. पहले इसकी जांच सीबीआई कर रही थी, लेकिन अब ईडी भी इस केस की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है.

पूछताछ के लिए बुलाए गए लालू परिवार के सदस्य

मिली जानकारी के अनुसार, लालू यादव के अलावा उनके बेटे तेज प्रताप यादव और पत्नी राबड़ी देवी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ईडी के अधिकारियों का कहना है कि इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई नए सबूत सामने आए हैं, जिनकी जांच जरूरी है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

बढ़ सकती हैं लालू यादव की मुश्किलें

ईडी की इस कार्रवाई के बाद लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इससे पहले भी इस केस में कई बार छापेमारी हो चुकी हैं. पहले हुई जांच में करोड़ों की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले थे. अब देखना होगा कि जांच आगे क्या मोड़ लेती है और लालू यादव इस पर क्या सफाई देते हैं.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन