गलत दिशा से आने पर स्कॉर्पियो को रोका, तो जमीन कारोबारी ने जवान पर तानी रिवाॅल्वर

Published at :10 May 2024 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
गलत दिशा से आने पर स्कॉर्पियो को रोका, तो जमीन कारोबारी ने जवान पर तानी रिवाॅल्वर

जगनपुरा मोड़ के पास गलत दिशा से स्काॅर्पियाे से जा रहे जमीन काराेबारी भाेला सिंह काे ट्रैफिक जवान मुकेश कुमार ने राेका, ताे उनसे मारपीट कर दी. साथ ही जवान पर लाइसेंसी रिवॉल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी दी.ं

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : कंकड़बाग थाने के जगनपुरा मोड़ के पास गलत दिशा से स्काॅर्पियाे से जा रहे जमीन काराेबारी भाेला सिंह काे ट्रैफिक जवान मुकेश कुमार ने राेका, ताे उनसे मारपीट कर दी. साथ ही जवान पर लाइसेंसी रिवॉल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी दी. इतने में ही कंकड़बाग थाने की पुलिस गाड़ी पहुंची और एसआइ विद्यानंद ने भोला सिंह को पकड़ लिया. लेकिन मारपीट में शामिल चालक हीरा शर्मा व एक अन्य गाड़ी लेकर भाग गये. भोला को पकड़ कर थाना लाया गया. उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. इसके बाद ब्रेथ एनलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी रिवॉल्वर भी जब्त कर ली गयी है. भाेला रामकृष्णानगर में रहता है. हालांकि, वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर के मनिहारी का रहने वाला है. हीरा भी उसके साथ ही रहता है. कंकड़बाग थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि सिपाही मुकेश के लिखित बयान पर भोला और हीरा के साथ ही एक अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है. इन लोगों पर आर्म्स एक्ट, उत्पाद अधिनयिम, पुलिस के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है. हथियार लाइसेंसी है. उसे रद्द करने की भी अनुशंसा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन