ePaper

पटना के चौक-चौराहों पर रातों-रात लगे लालू यादव के पोस्टर, 10 मार्च 1990 का जिक्र करके किया अटैक

Updated at : 10 Mar 2025 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
lalu-yadav-poster

पटना के चौक चौराहों पर लगे पोस्टर

Bihar Politics: पटना के चौक-चौराहों पर राजद सुप्रीमो लालू यादव के पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टर के जरिए लालू यादव पर हमला बोला गया है.

विज्ञापन

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. सियासी दलें चुनाव की तैयारी में लग चुकी है. सत्ता पक्ष के निशाने पर राजद सुप्रीमो लालू यादव भी हैं. एकतरफ जहां सत्ता में बैठे नेता लालू-राबड़ी शासनकाल की याद लोगों को जोर-शोर से दिलाते दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पटना की सड़कों पर लालू यादव से जुड़ा एक पोस्टर चर्चे में है. दरअसल, 10 मार्च 1990 को ही लालू यादव पहली बार मुख्यमंत्री बने थे. इसे लेकर ही लालू पर तंज कसते हुए पटना में अज्ञात लोगों के द्वारा कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं.

पटना की सड़कों के किनारे लगे पोस्टर

पटना की सड़कों पर जो पोस्टर लगाए गए हैं उस पोस्टर का बैकग्राउंड रंग काला है. लालू यादव की एक फोटो उस पोस्टर पर है जिसमें वो ढोल बजाते दिख रहे हैं. दरअसल, लालू यादव की यह पुरानी तस्वीर लगती है जब वो होली में ढोल बजाकर भी अपने अंदाज में होली सबके साथ खेलते थे.

ALSO READ: Viral Video: जदयू विधायक गोपाल मंडल का डांस वीडियो वायरल, होली के गानों पर महिला सिंगर के साथ झूमे

पोस्टर के जरिए लालू पर अटैक

इस पोस्टर में लिखा है- ‘भूलेगा नहीं बिहार… मार्च का वो काला दिन जब बिहार की जनता का ढोल बजाने को लिया था शपथ..’ वहीं दूसरे पोस्टर में 10 मार्च के दिन को चारा घोटाला मामले से जोड़कर तंज कसा गया है. होली के दौरान की ही एक पुरानी तस्वीर दूसरे पोस्टर में है.

10 मार्च 1990 को ही पहली बार सीएम बने थे लालू

दरअसल, 10 मार्च 1990 को पहली बार लालू यादव बिहार के मुख्यमत्री बने थे. उनपर तंज कसते हुए ये पोस्टर लगाए गए हैं. हालांकि पोस्टर किसने लगाया है इसके बारे में किसी तरह का जिक्र नहीं किया गया है. लेकिन इस पोस्टर के जरिए लालू यादव को घेरने की पूरी कोशिश जरूर की गयी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन