Lalu Yadav: 'लालू यादव ने कर्पूरी ठाकुर को हटाकर सत्ता को हथियाया था', डिप्टी सीएम ने राजद सुप्रीमो पर साधा निशाना

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Jan 2025 5:54 PM

विज्ञापन

कर्पूरी ठाकुर और लालू यादव

Lalu Yadav: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने का कि लालू यादव के कारनामों के लिए तेजस्वी यादव को माफी मंगनी चाहिए.

विज्ञापन

Lalu Yadav: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को राजद अध्यक्ष लालू यादव के परिवार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव को न समाज की, न गरीब की और न राष्ट्र की चिंता है, इन्हें सिर्फ अपनी और अपने परिवार की चिंता है. पटना में मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री सिन्हा ने कहा, “ये वही लोग हैं, जिन्होंने कर्पूरी ठाकुर को सत्ता से हटाकर सत्ता को हथिया लिया. उनका अपमान किया. कर्पूरी ठाकुर के विषय में क्या-क्या बयान दिया, उन कारनामों के लिए तेजस्वी यादव को जनता से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने राजद के द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि लालू यादव बिहार में जंगल राज लाए थे और उनके पुत्र सत्ता में आते गुंडाराज ला रहे थे.”

विजय सिन्हा ने केजरीवाल को बताया फ्रॉड और बेईमान

आम आदमी पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई भाजपा नेताओं को बेईमान बताए जाने पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग हताशा में चल रहे हैं. जो व्यक्ति भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गया, जो व्यक्ति अन्ना हजारे जैसे समाजसेवी को ठगने का काम किया, उनसे बेईमानी की, उसका क्या कहना. उन्होंने कहा कि यह फ्रॉड और बेईमान लोगों की जमात है, जो अपने पाप को छुपाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं. ऐसी मानसिकता के लोग ही राजनीति को गंदा कर रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध पर बोला था हमला

बिहार के मोकामा में बुधवार को पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर गोलियां चलने की घटना पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सत्ताधारी पार्टी और राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि कई राउंड गोलियां चलने और अपराधियों के खुलेआम इंटरव्यू देने की घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि बिहार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है.

उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा था, “बिहार सरकार ने हाल ही में दो खतरनाक अपराधियों को जेल से बाहर निकालने का आदेश दिया और कानून में बदलाव किया, इसके बाद बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. सरकार के मंत्री के भाई दुकानदारों का अपहरण कर जमीन लिखाने का काम कर रहे हैं, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. पिछले आठ महीनों से ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिनकी जानकारी सरकार को है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही. अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और इंटरव्यू दे रहे हैं, यह दर्शाता है कि सरकार इन अपराधियों को संरक्षण दे रही है.”

मालूम हो कि मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार को भारी गोलाबारी हुई थी, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया था. घटना के दौरान अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर सोनू-मोनू ने गोलियां चलाईं. इसके जवाब में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी फायरिंग की. बताया जा रहा है कि 70 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें दो लोग घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें: Video: ‘अब तो हर दिन कोई दिल्ली से कूदकर आएगा’, पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने उठाये सवाल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन