Manmohan Singh: 'जब मैं रेल मंत्री था, तब मनमोहन सिंह ने…', लालू यादव ने पूर्व पीएम के निधन पर कही ये बात

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Dec 2024 3:16 PM

विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व बिहार सीएम लालू यादव

Manmohan Singh Lalu Yadav: भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन से बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को गहरा आघात लगा है. उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने हमेशा भारत का मस्तक ऊंचा किया.

विज्ञापन

Manmohan Singh Lalu Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) के निधन पर शोक जताया. पूर्व पीएम की ईमानदारी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश की निस्वार्थ भाव से सेवा की. राजद अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सिंह का यूं चले जाना बहुत बड़ी क्षति है. वह ईमानदार और निस्वार्थ नेता थे. उन्होंने देश के विकास में निस्वार्थ रूप से काम किया. हर क्षेत्र में भारत का मस्तक ऊंचा किया. वो एक ऐसे नेता थे जिन पर कोई आरोप नहीं था.

Former pm manmohan singh and lalu yadav

लालू यादव ने मनमोहन सिंह के सहयोग को किया याद

पूर्व पीएम को याद करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुझे उनके मंत्रिमंडल में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था. जब मैं रेल मंत्री था, तो मनमोहन सिंह ने मेरा बहुत सहयोग किया. उनके सहयोग को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं. वो हमेशा मेरी मदद के लिए आगे रहे. लालू यादव ने कहा, ‘जैसे ही मुझे मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी मिली, तो मुझे गहरा आघात पहुंचा. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान हो. इसके अलावा, उनके परिवार को भी शक्ति मिले कि वो इस दुख को सहन कर सके.’

मनमोहन सिंह ने देश को नया आकार दिया- लालू यादव

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में रेलवे का किराया कम किया गया था. उनके नेतृत्व में देश ने बहुत ही उन्नति की. हर क्षेत्र में भारत ने अपनी सफलता का झंडा गाड़ा. वो 10 सालों तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान रहे और इन दस सालों में उन्होंने देश के विकास को एक नया आकार दिया. वो पूरी दुनिया में अर्थशास्त्री के रूप में जाने जाते थे. आज ऐसी स्थिति में जब देश को ऐसे लोगों की जरूरत है, तो वो हम सभी को छोड़कर चले गए. वो हमें बहुत ही याद आएंगे.

राजकीय शोक घोषित

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारत सरकार ने 7 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान देशभर में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और किसी भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा. इसके अलावा सभी भारतीय मिशनों और उच्चायोगों में विदेशों में भी राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. गृह मंत्रालय ने भारत सरकार के सभी मंत्रालयों और राज्यों के लिए पत्र जारी करके यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें: मनमोहन सिंह के इन फैसलों ने बदल दी देश की तस्वीर, इन निर्णयों के कारण हमेशा किये जायेंगे याद

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन