'लालू परिवार अपराध के जनक, समेटने में वक्त तो लगेगा', मोकामा गोलीकांड पर बोले मंत्री दिलीप जायसवाल

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Jan 2025 8:27 PM

विज्ञापन

दिलीप जायसवाल

Anant Singh: मोकामा के नौरंगा गांव में बुधवार को हुई गोलीबारी के बाद से बिहार में गहमागहमी तेज है. बिहार बीजेपी चीफ दिलीप जायसवाल ने इस मामले को लेकर लालू परिवार को जिम्मेदार ठहराया है.

विज्ञापन

Anant Singh: अनंत सिंह मामले को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने लालू यादव और उनके परिवार पर जमकर निशाना साधा. दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी के माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी को बिहार में अपराध का जनक बताया. दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह परिवार राज्य में अपराध का जनक है. इनके परिवार की प्रवृति अपराधी वाली रही है. इनके कार्यकाल में बिहार में अपराध का बोलबाला था. जब उनके सरकार में ये लोग पैदा हुए तो समेटने में तो समय लगता ही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पटना में बाप, बेटा, बेटी यह लोग रोज नाटक करते थे.

तेजस्वी यादव ने साधा था निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार सरकार हालिया घटनाओं के बाद सवालों के घेरे में है. अगर इस तरह की घटनाएं किसी अन्य राज्य में होती, तो वह मीडिया की प्रमुख खबर बनती, लेकिन बिहार में यह घटनाएं सामान्य हो चुकी हैं. यहां अपराधियों का बोलबाला है और सरकार की भूमिका महज दिखावे तक सीमित रह गई है. भ्रष्टाचार का भी बहुत बड़ा मामला सामने आ रहा है, जहां अधिकारी करोड़ों रुपयों की घूस ले रहे हैं.”

गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव को दिलाई लालू राज की याद

गिरिराज सिंह ने कहा, “तेजस्वी यादव को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बात करना अच्छा नहीं लगता. तेजस्वी यादव लालू यादव के लड़के हैं. उन्हें अपने पिता जी के शासनकाल को याद करना चाहिए. उन दिनों नवविवाहित पति और पत्नी को दिन में निकलने में डर लगता था। सीएम नीतीश कुमार के राज में कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, उसे सजा देने का काम किया जाएगा। इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूरे इलाके में फैल गया था दहशत

मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार को भारी गोलाबारी हुई थी, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया. घटना के दौरान पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर विरोधियों ने गोलियां चलाईं. इसके जवाब में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी फायरिंग की. इस दौरान 60 से 70 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए. अनंत सिंह ने बताया था कि उनके दो समर्थकों को भी गोली लगी है और वो अस्पताल में भर्ती हैं.

इसे भी पढ़ें: 26 जनवरी तक बिहार के 11 जिलों में कोल्ड-डे और 28 में घने कोहरे का अलर्ट, IMD का येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन