अतिपिछड़ों का अपमान करना लालू प्रसाद की मूल प्रवृति : मंगल

Published at :21 Jan 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
अतिपिछड़ों का अपमान करना लालू प्रसाद की मूल प्रवृति : मंगल

स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर के सच्चे अनुयायी बनने की होड़ में राजद किसी से पीछे नहीं रहना चाहता है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर के सच्चे अनुयायी बनने की होड़ में राजद किसी से पीछे नहीं रहना चाहता है, जबकि हकीकत है कि कर्पूरी जी के जीवनकाल में भी राजद प्रमुख लालू प्रसाद उन्हें अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे. आज भ्रष्टाचार, वंशवाद व परिवारवाद के प्रतीक राजद का कर्पूरी ठाकुर के नाम पर राजनीति करना हास्यास्पद है.श्री पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर को विगत साल भारत रत्न से सम्मानित कर जहां बिहार का मान बढ़ाया, वहीं लालू प्रसाद ने कभी उन्हें सरकारी आवास से विधान सभा आने के लिए अपनी जीप देने से मना कर दिया था. आज उन्हीं की पार्टी अपनी राजनीति के लिए कर्पूरी जी का नाम रटते नहीं थकती है. उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी सादगी, ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन