ePaper

Bihar By Election Result: ढह गया RJD का 'बेलागंज किला', JDU ने सुरेंद्र यादव के बेटे को हराया

Updated at : 23 Nov 2024 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
belaganj election result

सीएम नीतीश व तेजस्वी यादव(FIle)

Bihar By Election Result: बिहार के बेलागंज सीट पर एनडीए ने जीत का झंडा गाड़ दिया है. यहां से सात बार जीते राजद नेता सुरेंद्र यादव के बेटे को जदयू उम्मीदवार ने हराया है.

विज्ञापन

Belaganj vidhan sabha result 2024: बिहार के गया की बेलागंज विधानसभा सीट को राजद का मजबूत किला माना जाता है. यहां राजद नेता सुरेंद्र यादव का दबदबा रहा है. सुरेंद्र यादव सात बार यहां से चुनाव जीतकर विधायक बने. पिछले पांच चुनाव में लगाातर उन्हें इस सीट पर जीत मिली थी. बिहार चुनाव 2020 में भी उन्होंने ही यहां जीत का झंडा गाड़ा था. लोकसभा चुनाव 2024 में वो मैदान में उतरे और जहानाबाद के सांसद बने. जिसके बाद बेलागंज सीट खाली हुई और यहां उपचुनाव कराया गया. लेकिन अब यह सीट राजद से छीन ली गयी है. जदयू ने अपना झंडा यहां गाड़ दिया है.

बेलागंज में पिछड़े राजद उम्मीदवार

गया के बेलागंज उपचुनाव में एनडीए की जीत लगभग तय मानी जा रही है. 11वें राउंड की गिनती पूरी होने पर राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव को 51210 मत मिले थे जबकि एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी को 72178 को मत मिले थे. 20 हजार से अधिक का अंतर दोनों प्रत्याशियों के बीच था. जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी के समर्थक जश्न में डूबे दिखे. मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी यादव मतगणना केंद्र पहुंचे और जीत के लिए समर्थकों को बधाई और धन्यवाद दिया.

जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी यादव

सांसद सुरेंद्र यादव का मजबूत किला रहा है बेलागंज

बता दें कि बेलागंज सीट पर सुरेंद्र यादव पिछले पांच बार से और कुल 7 बार चुनाव जीतते आए हैं. उपचुनाव में उनके बेटे को हार का सामना करना पड़ा. इस सीट पर 1990 से सुरेंद्र यादव राजद का झंडा गाड़ते रहे. 1998 में जनता दल के महेश यादव यहां से जीते उसके बाद सुरेंद्र यादव ही लगातार पांच बार जीते हैं. सुरेंद्र यादव के पहले कांग्रेस के उम्मीदवार दो चुनाव में जीते थे. अब इस सीट पर जदयू के उम्मीदवार की जीत हुई है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन