ePaper

मां की किडनी और CM रिलीफ फंड के पैसे ने युवक को दी नई जिंदगी

Updated at : 24 Dec 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar CM Relief Fund

Bihar CM नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Bihar News: सीतामढ़ी के जसविंदर कुमार को पटना के NDHA आरोग्यम अस्पताल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट से नया जीवन मिला. मां मधु देवी ने किडनी दान कर मिसाल पेश की. यह सफलता बिहार की उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं की नई पहचान बनी.

विज्ञापन

Bihar CM Relief Fund: सीतामढ़ी के 28 वर्षीय युवक जसविंदर कुमार को पटना के NDHA आरोग्यम अस्पताल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद नया जीवन मिला है. लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे जसविंदर के लिए यह सर्जरी किसी चमत्कार से कम नहीं रही.

मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष की मदद से हुआ ट्रांसप्लांट 

हॉस्पिटल के निदेशक और सीतामढ़ी के डॉ. रामाकांत सिंह मेमोरियल अस्पताल के संचालक डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि यह किडनी ट्रांसप्लांट मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष की मदद से किया गया. उनके नेतृत्व में एक्सपर्ट डॉ. अपूर्व कुमार चौधरी और डॉ. अंशुमान आशु की टीम ने इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.

मां ने दी किडनी 

इस पूरे इलाज की सबसे भावुक बात यह रही कि जसविंदर की 50 वर्षीय मां मधु देवी ने स्वेच्छा से अपनी किडनी दान कर बेटे को जीवनदान दिया. मां-बेटे के इस रिश्ते और त्याग ने पूरे अस्पताल को भावुक कर दिया.

Also read: बिहार के इस जिले में अधिकारियों की छुट्टी रद्द, जानें DM ने क्यों लिया ये फैसला?

डॉक्टर ने क्या कहा ? 

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आरोग्यम अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट समेत किडनी से जुड़ी सभी जटिल बीमारियों का इलाज न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध है ताकि बिहार के मरीजों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े. उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले वर्ष में आयुष्मान भारत, CGHS, ECHS और ESIC के तहत भी किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की जाएगी. यह उपलब्धि बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है.

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन