कांवरिया पथ : 8.5 किमी लंबे नये एलटी लाइन का हुआ निर्माण

Updated at : 06 Jul 2024 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
कांवरिया पथ : 8.5 किमी लंबे नये एलटी लाइन का हुआ निर्माण

श्रावणी मेला 2024 के दौरान मेला स्थलों और इससे कांवरियां पथों पर निरंतर बिजली आपूर्ति को लेकर इन सड़कों से होकर गुजरने वाली 33 केवी, 11 केवी एवं एलटी लाइनों के रखरखाव और मरम्मत का कार्य 10 जुलाई 2024 तक पूरा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

बढ़ायी गयी पीएसएस की क्षमता – मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के साथ की ऑनलाइन समीक्षा बैठक, श्रावणी मेला व कांवरिया पथों पर निरंतर बिजली आपूर्ति की तैयारियों का लिया जायजा संवाददाता, पटना श्रावणी मेला 2024 के दौरान मेला स्थलों और इससे कांवरियां पथों पर निरंतर बिजली आपूर्ति को लेकर इन सड़कों से होकर गुजरने वाली 33 केवी, 11 केवी एवं एलटी लाइनों के रखरखाव और मरम्मत का कार्य 10 जुलाई 2024 तक पूरा कर लिया जायेगा. शुक्रवार को ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गयी समीक्षा बैठक में तैयारियों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी. मुंगेर, भागलपुर और बांका में पीएसएस व ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ायी गयी बैठक के बाद ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री हंस ने बताया कि कांवरियों की सुविधा के लिए बांका कांवरिया पथ पर 8.5 किमी लंबी एक नयी एलटी लाइन का विस्तार किया गया है. इसी तरह मुंगेर प्रमंडल के असरगंज पीएसएस की क्षमता 3.15 एमवीए से बढ़ाकर 5 एमवीए कर दी गयी है. वहीं, भागलपुर के कटोरिया और बेलहर पीएसएस के भी क्षमता को पांच एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दिया गया है. भागलपुर और बांका प्रमंडलों के अंतर्गत कुल नौ ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता 63 केवीए से बढ़ाकर 100 केवीए कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि कांवरिया पथ पर कुल 72 ट्रांसफॉर्मर हैं, जिनमें 60 का रखरखाव कार्य पूरा कर लिया गया है. विभिन्न जगहों पर अस्थायी कंट्रोल रूम की स्थापना की जायेगी जहां शिफ्ट में अभियंताओं की ड्यूटी लगायी जायेगी. बैठक के दौरान श्री हंस ने दोनों डिस्कॉम के मुख्य अभियंताओं को कांवरिया पथों पर जाकर स्पॉट निरीक्षण करने एवं बिजली संबंधित तैयारियों का जायजा लेना का निर्देश दिया. मेला स्थानों पर एलटीबीए केबल या सेपरेटर युक्त बेयर कंडक्टर से होगी बिजली आपूर्ति प्रधान सचिव ने बताया कि श्रावणी मेले से संबंधित दक्षिण बिहार में 10 और उत्तर बिहार में 25 विद्युत उपकेंद्रों की पहचान की गयी है. इनके रखरखाव और मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है. बैठक में बताया गया कि मेला क्षेत्र के सभी स्थानों पर एलटीएबी केबल अथवा सेपरेटर युक्त बेयर कंडक्टर से विद्युत आपूर्ति की जायेगी. मेला क्षेत्र में भीड़ वाले स्थानों पर अधिष्ठापित लोहे के विद्युत पोलों में स्पर्शाघात से बचाव के लिए डाइलेक्ट्रिक पेंट अथवा पॉलीथीन शीट लगाया जा रहा है. श्री हंस ने बताया कि भक्तों और कांवरियों की सहूलियत के लिए श्रावणी मेला क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर कंट्रोल रूम की स्थापना की जायेगी. बैठक में साउथ बिहार के एमडी महेंद्र कुमार और नॉर्थ बिहार के एमडी निलेश रामचंद्र देवरे भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन