ePaper

32 जिलों में चलेगा कालाजार खोज अभियान

Updated at : 01 Jun 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
32 जिलों में चलेगा कालाजार खोज अभियान

राज्य में कालाजार की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सक्रिय हो गया है.

विज्ञापन

पटना. राज्य में कालाजार की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सक्रिय हो गया है. इस सप्ताह से बिहार के 32 जिलों में कालाजार, एचआइवी-कालाजार और पीकेडीएल (त्वचा से संबंधित कालाजार) के छिपे मरीजों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. आशा घर-घर जाकर संभावित मरीजों की जांच करेंगी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक आशा रोजाना 50 घरों में सर्वे कर संभावित मरीजों की पहचान करेगी. अभियान के तहत वर्ष 2022 से अप्रैल 2025 के बीच मिले कालाजार मरीजों के घर से 500 मीटर के दायरे में खोज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन