ePaper

Kal Ka Mausam : बिहार में छाए रहेंगे बदल, टपकेगा खूब पसीना, कल इन जिलों में हो सकती है छिटपुट बारिश

Updated at : 08 Oct 2024 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Kal Ka Mausam: बिहार में अभी मानसून का प्रभाव बना हुआ है. पुरवा हवा के कारण मानसून को मजबूती मिल रही है. इसके कारण कुछ जगहों पर बादल के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam पटना. बिहार में उमस और गर्मी से अभी राहत नहीं मिलनेवाली है. बुधवार को भी बिहार के आसमान में बादल छाये रहेंगे, लेकिन पूरे दिन लोगों के शरीर से पसीना टपकता रहेगा. कुछ जिलों में छुटपुट बारिश की संभावना है, लेकिन इससे तापमान में किसी प्रकार के बदलाव की उम्मीद नहीं है. प्रदेश में मानसून की विदाई का समय आ गया है. बुधवार को राजधानी पटना समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है.

अगले सप्ताह होगा ठंड का एहसास

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में अभी कुछ दिन बारिश की संभावना बनी रहेगी. हालांकि, प​श्चिमी देशों में बर्फबारी होने के बाद 13-14 अक्टूबर तक बिहार वासियों को ठंड का पूरी तरह से अहसास होगा. बिहार में अभी मानसून का प्रभाव बना हुआ है. पुरवा हवा के कारण मानसून को मजबूती मिल रही है. इसके कारण कुछ जगहों पर बादल के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है. बुधवार के लिए मौसम विभाग ने किसी जिले में मध्यम या भारी बारिश या आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी नहीं किया है. तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं देखा जा रहा है.

Also Read: Navratri: सनातन धर्म के साक्त परंपरा में बलि का है खास महत्व, अनुष्ठान से पहले रखें इन बातों का ध्यान

दिन में धूप निकलने से महसूस होगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है. इस प्रक्रिया में गोपालगंज, सीवान, बक्सर, आरा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और गोपालगंज जैसे जिलों का नाम शामिल है. पटना और आसपास इलाकों में बुधवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होगा, जबकि शाम होते ही पुरवा के कारण बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पुरवा के प्रवाह से रात के तापमान में गिरावट आने से सिहरन का प्रभाव बना रहेगा.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन