‘देश की एकता और अखंडता खतरे में, धार्मिक जुलूसों पर लगे रोक…’ जीतन राम मांझी ने सरकार से की मांग

Updated:
विज्ञापन
‘देश की एकता और अखंडता खतरे में, धार्मिक जुलूसों पर लगे रोक…’ जीतन राम मांझी ने सरकार से की मांग

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अब सरकार से मांग कर दी है कि देशभर में धार्मिक जुलूसों पर रोक लगा देनी चाहिए. मांझी ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है और पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को टैग किया है.

विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अब एक नयी मांग कर दी है जिससे वो फिर एकबार सुर्खियों में हैं. जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ट्वीटर पर टैग करते हुए एक ट्वीट लिखा है जिसमें उन्होंने मांग की है कि अब देश में हर तरह के धार्मिक जूलूस पर रोक लगा देनी चाहिए. इसके पीछे उन्होंने देश की एकता और अखंडता का हवाला दिया है.

जीतन राम मांझी का  ट्वीट

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि ”अब वक्त आ गया है जब देश में हर तरह के धार्मिक जुलूस पर रोक लगा दी जाए.धार्मिक जूलूसों के कारण देश की एकता और अखंडता खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है. इसे तुरंत रोकना होगा.” जीतन राम मांझी के इस ट्वीट को अलग-अलग तरह से देखा जा रहा है. वहीं मांझी के इस ट्वीट पर भी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ट्वीट पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया

जीतन राम मांझी के इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने समर्थन में लिखा है जबकि कुछ लोगों ने इस ट्वीट को गलत बताते हुए लोगों से अपनी सोच सही करने की नसीहत दी है. बता दें कि जीतन राम मांझी हाल में ही फिर एकबार अपने बयान के कारण चर्चे में रहे हैं. हाल में ही जमुई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फिर से भगवान राम को काल्पनिक पात्र बताकर विवाद को जन्म दे दिया. वहीं सत्यनारायण पूजा नहीं करने की भी सलाह दे दी.


Also Read: बिहार के रास्ते नेपाल में ब्राउन सुगर की डिलीवरी, सीमा पार से भारत पहुंचाया जा रहा था बोरे में भरकर गांजा
राम पर बयान से भी विवाद 

जीतन राम मांझी के बयान पर हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी प्रतिक्रिया दी थी और उन्होंने मांझी को धरती का बोझ तक कह दिया था. अब जीतन राम मांझी ने धार्मिक जुलूसों पर रोक लगाने की मांग तब कर दी है जब देशभर में पिछले कुछ दिनों में धार्मिक जुलूस के दौरान हिंसा की खबरें सामने आयी है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन