यूपी में चुनाव की सुगबुगाहट के बीच बिहार में मायावती की पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव ने दामा हम का दामन

Updated at : 21 Sep 2021 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी में चुनाव की सुगबुगाहट के बीच बिहार में मायावती की पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव ने दामा हम का दामन

up chunav 2022: हम सुप्रीमो के सरकारी आवास पर आयोजित मिलन समारोह में बसपा के प्रदेश महासचिव मो कमालुद्दीन अपने समर्थकों के साथ हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के समक्ष हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

विज्ञापन

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर मंगलवार को तीसरा जनता दरबार आयोजित किया गया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और लघु जल संसाधन अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने इस दौरान जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास किये.

इसी दौरान वहीं आयोजित मिलन समारोह में बसपा के प्रदेश महासचिव मो कमालुद्दीन अपने समर्थकों के साथ हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के समक्ष हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. बता दें कि कमालुद्दीन की पहचान उत्तर बिहार में पार्टी के दिग्गज नेता के रूप में है.

मिलन समारोह में पूछे गये सवालों का का जवाब देते हुए मांझी ने कहा कि हमारी पार्टी गरीबों और दलितों की पार्टी है.हमारी पार्टी की विचारधारा को अपनाते हुए बहुत सारे लोग हम पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं

Also Read: बिहार के सभी जिले में दिसंबर तक तैयार हो जायेगा ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, आसान होगी ड्राइविंग टेस्ट

बसपा के विधायक हुए थे जेडीयू में शामिल– इससे पहले बसपा के विधायक जमा खान ने इसी साल के शुरूआत में जेडीयू का दामन थाम लिया था. जमा खान को बाद में जेडीयू ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया. बता दें कि बिहार में इस बार मायावती की पार्टी ओवैसी, रालोसपा के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरी थी.

मांझी ने किया था यूपी में चुनाव लड़ने का ऐलान– बताते चलें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ऐलान किया था कि यूपी में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी. मांझी ने कहा था कि यूपी में हम पार्टी जेडीयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. चुनावी तैयारी को लेकर पिछले मांझी के बेटे और मंत्री संतोष मांझी लखनऊ का भी दौरा कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन