जदयू का तेजस्वी पर बड़ा आरोप, नीरज कुमार बोले- 'शराबबंदी वाले राज्य में शराब कंपनियों से क्यों लिया चंदा'

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Oct 2024 8:29 PM

विज्ञापन

JDU: जदयू ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है. नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शराब बनाने वाली कंपनियों से इलेक्ट्राॅल बांड के रूप में 46.64 करोड़ रुपये लिया है.

विज्ञापन

JDU: जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा और हिमराज राम ने शनिवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव से पूछा है कि शराबबंदी वाले राज्यों में शराब कंपनियों से चंदा क्यों लिया? जदयू प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि बिहार को बदनाम करने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शराब बनाने वाली कंपनियों से इलेक्ट्राॅल बांड के रूप में 46.64 करोड़ रुपये लिया है. शराबबंदी के विषय में उनका अंनर्गल प्रलाप महज संयोग नहीं, बल्कि एक राजनीतिक प्रयोग है.

शराबबंदी का फायदा गिनाया

नीरज कुमार ने कहा कि जहरीली शराब से मौत पर राजनीतिक टिप्पणी करने से पहले नेता प्रतिपक्ष को एनसीआरबी का डाटा जरूर देखना चाहिए. राबड़ी देवी शासनकाल (1999-2005) में जहरीली शराब से होने वाली मौत मामले में पूरे देश में बिहार का स्थान छठा था. वहीं, जब नीतीश सरकार में शराबबंदी लागू नहीं थी ,तो बिहार आठवें स्थान पर था. शराबबंदी लागू होने के बाद बिहार तेरहवें स्थान पर आ गया.

रिपोर्ट का हवाला दिया

नीरज कुमार ने कहा कि वर्ष 1999 से 2005 तक राजद शासनकाल में जहरीली शराब से 456 लोगों की मौत हुई थी. इस नरसंहार की जिम्मेदारी लालू प्रसाद, राबड़ी देवी या तेजस्वी यादव लेंगे? यह राजद को स्पष्ट करना चाहिए. प्रवक्ता ने एनएफएचएस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2004 – 05 में बिहार में शराब दुकानों की संख्या तीन हजार थी जबकि शराब से राजस्व की प्राप्ति 295 करोड़ होती थी. वहीं, 2014 – 15 में शराब दुकानों की संख्या छह हजार हो गई, परंतु राजस्व की प्राप्ति चार हजार करोड़ रुपये की हुई. प्रवक्ताओं ने राजद की तत्कालीन सरकार पर भी राजस्व की हेराफेरी का आरोप लगाया.

इसे भी पढ़ें: Darbhanga Airport: अब दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली-मुंबई जाना हुआ आसान, इस दिन से उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

अब छपरा से गुजरेगी Vande Bharat ट्रेन, बस इतने देर में पहुंच जाएंगे लखनऊ

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन