Patna News: जमालशाह अनजान बाबा का सालाना उर्स 4 जून को, कव्वाली और चादरपोशी भी होगा

Updated:
विज्ञापन
Patna News:

मस्जिद का फोटो।

Patna News : कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री राम कृपाल यादव, मंत्री मोहम्मद जमा खान, विधान पार्षद प्रो. गुलाम गौस तथा सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशादुल्ला द्वारा किया जाएगा.

विज्ञापन

Patna News : (संजय कुमार) दानापुर नगर के तकिया स्थित प्रसिद्ध सूफी स्थल तकिया जमालशाह अनजान बाबा के सालाना उर्स का आयोजन 4 जून को श्रद्धा और अकीदत के साथ किया जाएगा. उर्स के मौके पर चादरपोशी, फातेहा खानी, कुल शरीफ और महफिल-ए-समा (कव्वाली) का विशेष आयोजन होगा.

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव, मंत्री मोहम्मद जमा खान, विधान पार्षद प्रो. गुलाम गौस तथा बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशादुल्ला द्वारा किया जाएगा.

यूपी के प्रसिद्ध कव्वाल देंगे प्रस्तुती

तकिया जमालशाह अनजान बाबा मुस्लिम समुदाय की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. यह ऐतिहासिक धार्मिक स्थल हज़रत जमाल शाह अनजान बाबा की मजार शरीफ और जमालशाह कर्बला के लिए प्रसिद्ध है. उर्स के अवसर पर कुरआनखानी, कुलशरीफ, चादरपोशी और फातेहाखानी के बाद महफिल-ए-समा का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर यूपी के प्रसिद्ध कव्वाल हाजी तसवीन आसिफ और मशहूर कव्वाली गायिका शबनम वारसी अपनी प्रस्तुति देंगी.

अकीदतमंदों के बीच लंगर का भी आयोजन

तकिया जमालशाह कमेटी के सचिव मौलवी हसन उर्फ मख्खन ने बताया कि कई दशकों से अनजान बाबा का उर्स पूरे अकीदत और परंपरा के साथ मनाया जाता रहा है. बड़ी संख्या में अकीदतमंद मजार शरीफ पर पहुंचकर दुआ में शामिल होते हैं. उन्होंने कहा कि हर वर्ष उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और लोगों की गहरी आस्था है कि मजार शरीफ पर सच्चे दिल से मांगी गई दुआ जरूर कबूल होती है. कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. साथ ही अकीदतमंदों के बीच लंगर का भी आयोजन किया जाएगा.

ALSO READ: पटना में चलती कार में दोस्तों ने युवक को मारी गोली, गाड़ी पर लगा है ‘ भारत सरकार GST’ का नेम प्लेट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन