ePaper

होम आइसोलेशन वाले मरीजों के फोन में होगा आइसोलेट एप

Updated at : 03 Sep 2020 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
होम आइसोलेशन वाले मरीजों के फोन में होगा आइसोलेट एप

पटना. जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जो मरीज होम आइसोलेट में होंगे उनके मोबाइल फोन पर अब होम आइसोलेशन एप डाउनलोड किया जायेगा.

विज्ञापन

पटना. जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जो मरीज होम आइसोलेट में होंगे उनके मोबाइल फोन पर अब होम आइसोलेशन एप डाउनलोड किया जायेगा. कोविड कंट्रोल रूम पर कार्यरत कर्मचारियों को यह जिम्मेदारी दी जायेगी.

फिलहाल इस नियम पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के स्तर पर बैठक की जा चुकी हैं और इसे लागू करने पर विचार किया जा रहा है. जानकारों की माने तो राज्य और जिला स्तर पर होम आइसोलेशन एप तैयार करने की बात कही गयी है.

कोविड कंट्रोल रूम के अलावा होम आइसोलेट मरीजों का हालचाल लेने उनके घर जाने वाली रैपिड रिस्पांस टीमें उनके फोन पर होम आइसोलेशन एप डाउनलोड करायेंगी. सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को अपने तापमान, ऑक्सीजन का स्तर आदि के बारे में जानकारी इस एप पर ही देनी होगी.

एप के डाउनलोड होने से इसकी लोकेशन के जरिये टीम आसानी से पहुंच जायेगी और स्वास्थ्य संबंधित समस्या आने के बाद मदद की जायेगी. होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों का अब भौतिक सत्यापन किया जायेगा़ स्वास्थ्य विभाग ने यह जिम्मेदारी सभी सिविल सर्जन को दी है़

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन