ePaper

मसौढ़ी में लोहा व्यवसायी को गोलियों से किया छलनी

Updated at : 20 Jul 2024 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
मसौढ़ी में लोहा व्यवसायी को गोलियों से किया छलनी

मसौढ़ी के लहसुना थाना स्थित उसमानचक के पास शुक्रवार की देर शाम लोहा व्यवसायी सह उसमानचक निवासी स्वर्गीय बाबूलाल सिंह के पुत्र अभय सिंह को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसौढ़ी मसौढ़ी के लहसुना थाना स्थित उसमानचक के पास शुक्रवार की देर शाम लोहा व्यवसायी सह उसमानचक निवासी स्वर्गीय बाबूलाल सिंह के पुत्र अभय सिंह को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. अभय सिंह को छह गोली मारने के बाद भागने के क्रम में बदमाशों ने पांच चक्र फायरिंग भी की. इधर, अपने गांव से चंद कदम की दूरी पर गोली लगने से जख्मी अभय सिंह को आसपास के लोगों ने पहचान लिया और इसकी सूचना उनके परिजनों को दी. बाद में परिजन ग्रामीणों के सहयोग से पटना में निजी हॉस्पिटल लेकर गये, लेकिन वहां पहुंचने के पहले ही अभय सिंह की मौत हो गयी. इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ नभ वैभव व लहसुना पुलिस मौके पर छानबीन की. पुलिस मौके से दो खोखा बरामद किया है.एसडीपीओ-1 नभ वैभव ने बताया कि अभय की हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है.पटना से एसएफएल व डाॅग स्क्वायड कि टीम आ रही है. टीम की जांच के बाद कुछ स्पष्ट हो पायेगा. व्यवसायी अभय सिंह मूलरूप से दानापुर कोथमा के रहने वाले थे, लेकिन बाद में गोतिया के बंटवारा के बाद उन्हें गौरीचक सोहगी में हिस्सा मिल गया. सोहगी के बाद उन्हें उसमानचक में भी हिस्सा मिला. इसके बाद वे पूरे परिवार के साथ उसमानचक में रहने लगे. मसौढ़ी तारेगना गोला में लोहा, छड़ एंगल, करकट के बड़े व्यवसायी थे. प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी दुकान बंद कर घर जा रहे थे. इसी बीच गांव के पहले एक यात्री शेड के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोलियां से छलनी कर दिया. घटना स्थल पर मृतक का रकम से भरा बैग व हाथ में पहने कीमती ब्रेसलेट व गले में पहने चैन को बदमाशों ने छुआ तक नहीं है. इससे यह स्पष्ट होता है कि बदमाशों का मकसद लूटपाट करना नहीं था. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बदमाश मौके पर 10 से 12 राउंड गोलियां चलाये हैं. मृतक को फिलहाल सीने व पेट में गोली लगने का निशान दिखा है. लोगों की माने तो बदमाश ने जिस ढंग से घटना को अंजाम दिया है, उससे स्पष्ट है कि बदमाशों का मकसद हत्या करना था. हालांकि पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन