इंटर व मैट्रिक के टॉपर कल होंगे सम्मानित

Patna News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस तीन दिसंबर को मेधा दिवस मनाया जायेगा.
पटना. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस तीन दिसंबर को मेधा दिवस मनाया जायेगा. इस मौके पर इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 के 75 मेधावी स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया जायेगा, जिसमें इंटर के तीनों संकाय के टॉप फाइव के 24 स्टूडेंट्स व मैट्रिक के टॉप 10 के 51 स्टूडेंट्स शामिल हैं. इसमें इंटर साइंस में टॉप छह में नौ, कॉमर्स में टॉप फाइव में आठ व आर्ट्स के टॉप फाइव में पांच स्टूडेंट्स शामिल हैं. वहीं, मैट्रिक में टॉप 10 में 51 स्टूडेंट्स शामिल हैं. मौके पर शिक्षा विभाग व बोर्ड के अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को एक-एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को 75-75 हजार रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को 50-50 हजार रुपये प्रदान किये जायेंगे. साथ ही, उन्हें एक-एक लैपटॉप, किंडल इ बुक रिडर, प्रशस्ति-पत्र व मेडल देकर मुख्य अतिथि सम्मानित किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




