कैंपस : विद्यार्थियों जलवायु परिवर्तन और कृत्रिम डैम की की मिली जानकारी
Updated at : 09 Apr 2024 8:13 PM (IST)
विज्ञापन

एएन कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने पटना विश्वविद्यालय के भूगर्भ शास्त्र विभाग में दो दिनों तक विशेष कार्यक्रम के तहत भूविज्ञान से जुड़ी विभिन्न जानकारियां हासिल की.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
एएन कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने पटना विश्वविद्यालय के भूगर्भ शास्त्र विभाग में दो दिनों तक विशेष कार्यक्रम के तहत भूविज्ञान से जुड़ी विभिन्न जानकारियां हासिल की. दो दिनों तक चले विशेष कार्यक्रम में प्रो अतुल आदित्य पांडेय ने जलवायु परिवर्तन, कृतिम मैडम, भू-तापीय ऊर्जा के महत्व से अवगत कराते हुए विभिन्न जानकारियां दीं. वहीं शिक्षक सलीम ने ध्रुवीय क्षेत्र, उर्मी ने खनिज और भावक शर्मा ने संरचनात्मक भू विज्ञान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारियां दी. विद्यार्थियों ने विभाग के रॉक संग्रहालय का भ्रमण करते हुए ऐतिहासिक पहलुओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की. मौके पर विभाग अध्यक्ष प्रो अनिल कुमार ने पर्यावरण विज्ञान के आज के समय में महत्व और रोजगार के अवसर के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया. इसके साथ ही एएन कॉलेज के स्नातकोत्तर (पर्यावरण विज्ञान) की समन्वयक डॉ निशा पांडेय समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




