अमेरिका तलाश रहा बिहार में निवेश की संभावना, उद्योगमंत्री से मिली अमेरिकी काउंसलेट जनरल
Published by : Ashish Jha Updated At : 25 Mar 2025 12:39 PM
nitish mishra
Industry in Bihar: बिहार एवं अमेरिका के बीच औद्योगिक विकास व निवेश की संभावनाओं पर हुई इस चर्चा के सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद जतायी जा रही है.
Industry in Bihar: पटना. अमेरिका बिहार में निवेश की संभावना तलाश रहा है. अमेरिकी काउंसलेट जनरल कैथी जाइल्स डियाज ने बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात की है. उद्योग विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य उद्देश्य अमेरिकी कंपनियों के लिए बिहार में व्यापारिक अवसरों की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना था.’ बिहार एवं अमेरिका के बीच औद्योगिक विकास व निवेश की संभावनाओं पर हुई इस चर्चा के सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद जतायी जा रही है.
अमेरिका की कंपनियों का बिहार पर नजर
उद्योग विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार बातचीत के दौरान बिहार के वर्तमान औद्योगिक विकास, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान काउंसलेट जनरल को बिहार में प्रमुख परियोजनाओं और विदेशी निवेश की स्थिति से अवगत कराया गया, जिसमें पेप्सी जैसी कंपनियों के निवेश और अन्य प्रमुख उद्योगों की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया.
बिहार में निवेश का है प्लान
बिहार सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं और उद्योग नीतियों की विस्तृत जानकारी भी इस चर्चा का मुख्य हिस्सा रही. महावाणिज्यदूत डियाज ने बिहार की समृद्ध होती अर्थव्यवस्था की सराहना की और राज्य में शैक्षिक सहयोग की संभावनाओं में रुचि दिखाई. जाहिर है कि अगर अमेरिकी कंपनियां बिहार का रुख करती हैं, तो यहां के बेरोजगारी को नौकरी के मौके मिलेंगे.
बिहार में अपार संभावनाएं
इस मुलाकात पर उद्योग मंत्री मिश्रा ने कहा कि बिहार की संभावनाएं अपार हैं. अब इस राज्य को लेकर धारणा तेजी से बदल रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य बिहार का है और यह राज्य औद्योगिक निवेश के लिए पूरी तरह से तैयार है. कैथी जाइल्स डियाज की यह पहली बिहार यात्रा है. इससे पहले, अमेरिकी महावाणिज्य दूत ने राजभवन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से भी मुलाकात की.
Also Read: अगले तीन माह में नक्सलमुक्त होगा बिहार, पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










