'सनातन कमजोर होने से भारत का लोकतंत्र कमजोर होगा', बीजेपी सांसद ने मोहन भागवत के बयान का किया समर्थन

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Oct 2024 6:33 PM

विज्ञापन

बीजेपी एमपी गिरिराज सिंह ने भागवत के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि सनातन ही भारत की पहचान है, अगर सनातन कमजोर होगा तो भारत का लोकतंत्र भी कमजोर होगा.

विज्ञापन

विजयादशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के नागपुर संबोधन को लेकर केंद्रीय कपड़ा मंत्री एवं बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी. महाराष्ट्र के नागपुर में विजयादशमी के अवसर पर आरएसएस की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन करके अपना संबोधन दिया. इस मौके पर भागवत ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले, सनातन मूल्यों, हमास-इजरायल संघर्ष और विज्ञान समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी.

इकट्ठे रहेंगे तो कोई कुछ…

आरएसएस प्रमुख के दिए बयानों को लेकर बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, “आरएसएस, भारत के संस्कार और संस्कृति का प्रतीक है और मोहन भागवत इसके लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा है कि सनातन ही भारत की पहचान है, अगर सनातन कमजोर होगा तो भारत का लोकतंत्र भी कमजोर होगा. मोहन भागवत ने सनातनियों को कमजोर नहीं होकर बल्कि इकट्ठे रहने के लिए कहा है. अगर, इकट्ठे रहेंगे तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा.”

बाबा साहेब को किया याद

बीजेपी एमपी गिरिराज सिंह ने भागवत के बयान का जिक्र करते हुए कहा, “पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिंदू अंत में इकट्ठे हुए. लेकिन यहां के हिंदू अंतिम में इकट्ठा नहीं हो, बल्कि शुरू से ही एक साथ रहें. अब संगठित होना पड़ेगा, नहीं तो कई लोग ऐसे हैं, जो जिन्ना के सिद्धांतों को लेकर चल रहे हैं. गिरिराज सिंह ने अंबेडकर के वक्तव्य को याद करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि केवल कुछ मुसलमानों को हटाकर हालात नहीं सुधरेंगे, बल्कि सभी मुस्लिम को पाकिस्तान भेज दें.”

भाजपा सांसद ने आगे कहा, “बाबा साहेब अंबेडकर के अनुयायियों से बोलना चाहता हूं कि पाकिस्तान में जितने हिंदू हैं, उनको भारत में लाएं. अगर आज बाबा साहेब अंबेडकर की बात को माना गया होता, तो आज बांग्लादेश जैसी स्थिति नहीं उत्पन्न होती. बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो की रिपोर्ट को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्होंने मदरसे में बच्चों के साथ हो रही खामियों को देखा होगा, इसलिए उन्होंने मदरसे को बंद करने के लिए कहा होगा.”

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में इस दिन दस्तक देगी गुलाबी ठंड, जानें कब होगी मानसून की विदाई

PM Internship Yojana 2024: पीएम इंटर्नशिप योजना का रजिस्ट्रेशन से शुरू,बिहार के लाखों युवा होंगे लाभांवित, जानें कैसे

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन