ePaper

मेंढर बॉर्डर पर पाकिस्तान के हमले में बिहार का जवान भी जख्मी, हाथ और पांव में लगी गोली

Updated at : 10 May 2025 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
Brigadier Power In Indian Army

indian army (File)

India-Pakistan News: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान भारत पर हमले की पूरी कोशिश कर रहा. पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी में बिहार के बांका के रहने वाले एक जवान भी जख्मी हुए हैं. अभिषेक को दो गोली लगी है. वो खतरे से बाहर हैं.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच अभी युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है.ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान लगातार भारत के शहरों को निशाना बनाने की फिराक में है और ड्रोन व मिसाइल से हमले कर रहा है. पाकिस्तान के नापाक मंसूबे पर भारत पानी फेर रहा है. भारतीय जवान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं और पाकिस्तानी ड्रोन व मिसाइलों को हवा में ही मार गिरा रहे हैं. पाकिस्तानी सैन्य चौकी को भी भारतीय जवानों ने तबाह किया. पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलीबारी में बिहार का एक जवान भी जख्मी हुआ है. बांका के जवान अभिषेक सिंह को गोलियां लगी हैं.

पाकिस्तान कर रहा लगाातर गोलीबारी

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर अभियान शुरू कर एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. इस घटना में कई आतंकी भी मारे गये थे. जिसके बाद लगातार पाकिस्तान की ओर से आर्मी व आतंकियों के द्वारा भारतीय बॉर्डर पर गोलीबारी की जा रही थी. जिसका भारतीय सेना मुंह तोड़ जबाब दे रही थी.

ALSO READ: Pakistan Firing : जोरदार धमाके के बाद उठा धुआं, हवाई सायरन बजने लगे, देखें वीडियो

बांका के जवान को लगी गोली

इसी क्रम में जम्मू के पुंछ जिले में मेढ़र बॉर्डर पर तैनात बांका जिला के शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के गुलनी गांव निवासी प्रभाष सिंह के 30 वर्षीय पुत्र आर्मी जवान अभिषेक सिंह को भी गोली लगी. उनके बायें हाथ व जांघ में गोली लग गयी. जिससे अभिषेक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

खतरे से बाहर हैं अभिषेक

गोली से जख्मी जवान अभिषेक को उसके अन्य साथियों ने संभाला और आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया. अभिषेक का सफल रूप से ऑपरेशन हुआ है. गोली निकाल दी गयी है. अब जवान अभिषेक कुमार खतरे से बाहर हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन