एमबीबीएस की 430 अतिरिक्त सीटों की वृद्धि

Updated:
विज्ञापन
एमबीबीएस की 430 अतिरिक्त सीटों की वृद्धि

राज्य में चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में अधिक संख्या में विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर नये सत्र से मिलेगा.

विज्ञापन

दो प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों को मिली स्वीकृति, एमबीबीएस की सीटों की कुल संख्या हुई 3170 संवाददाता,पटना राज्य में चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में अधिक संख्या में विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर नये सत्र से मिलेगा. नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा राज्य के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कुल 430 अतिरिक्त सीटों की वृद्धि की है. इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा. नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से राज्य को अतिरिक्त सीटों का आवंटन भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सरकारी क्षेत्र के आइजीआइएमएस को छोड़कर किसी भी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की अतिरिक्त सीटें नहीं मिली हैं. आइजीआइएमएस को एमबीबीएस की 30 अतिरिक्त सीटें मिली हैं. नये सत्र से इस संस्थान में अब 150 एमबीबीएस सीटों पर नामांकन किया जायेगा. इसके अलावा निजी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 50 अतिरिक्त सीटें आवंटित की गयीं, जिससे यहां पर एमबीबीएस की सीटों की कुल संख्या 150 हो गयी है. मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मधुबनी को 100 अतिरिक्त एमबीबीएस की सीटें आवंटित की गयी हैं, जिससे इस मेडिकल कॉलेज में कुल सीटों की संख्या बढ़कर 250 हो गयी है. हिमालय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को 50 अतिरिक्त सीटें मिली हैं, जिससे यहां एमबीबीएस की कुल 150 हो गयी है. इसके अलावा एनएमसी ने बिहार को दो नये मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मंजूरी दी है. इसमें श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एंड शहीद प्रभुनारायण मल्लीस्पेशलिटी अस्पताल, परमानंदपुर, खगड़िया में एमबीबीएस की 100 सीटें, जबकि महाबोधि मेडिकल कॉलेज एंड हाॅस्पिटल, नकनुपा, महाबोधिनगर, गोपालपुर शेरघाटी, गया जी में एमबीबीएस की 100 सीटों पर नामांकन की अनुमति मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन