विवाद में युवक को दोस्त ने गोली मार किया जख्मी
Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 25 Oct 2025 12:55 AM
आपसी विवाद में 25 वर्षीय विकास को दोस्त ने ही शुक्रवार की सुबह गोली मार जख्मी कर दिया है.
पटना सिटी. आपसी विवाद में 25 वर्षीय विकास को दोस्त ने ही शुक्रवार की सुबह गोली मार जख्मी कर दिया है. जख्मी विकास को गोली पेट में लगी है. घटना मालसलामी थाना के सिमली शहादरा मुहल्ला में घटी है. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में मामला आपसी विवाद से जुड़ा है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विकास घर से हाथ में दूध की छोटी बाल्टी लेकर निकला था. घर से कुछ ही दूरी पर दो तीन दोस्तों से उसकी मुलाकात हो गयी. इसी दौरान विकास वहां रूक कर बातचीत करने लगा. बातचीत के क्रम में किसी मुद्दे को लेकर विवाद में एक साथी ने कमर से पिस्टल निकाल जान से मारने की नीयत से टारगेट पर उस पर फायरिंग कर वहां से अन्य दोस्तों के साथ फरार हो गया. पेट के समीप गोली लगने के बाद विकास जमीन पर गिर पड़ा. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. घटना का कारण आपसी विवाद है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










