Bihar Rain Alert: पटना समेत बिहार के 4 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Apr 2025 4:14 PM

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के चार जिलों के लिए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है. तात्कालिक चेतवानी में बताया गया है कि इस दौरान तेज आंधी- तूफान, बारिश होने की संभावना है. आइये जानते हैं बिहार के किन जिलों के लिए ये अलर्ट जारी हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतवानी जारी करते हुए बताया है कि मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात तथा ओलावृष्टि के साथ वर्षा होने की संभावना है.

Imd red alert

एहतियात बरतने की सलाह

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ऐसे मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. यदि खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान में छिप जाएं. ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में न जाए और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतवानी जारी करते हुए सारण, नवादा, जमुई, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय में बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

अगले 48 घंटे का पूर्वानुमान

बिहार मौसम सेवा केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 48 घंटों के में नालंदा, नवादा, जमुई, बांका, किशनगंज, अररिया, सुपौल, दरभंगा, शेखपुरा, पटना और रोहतास जिलों के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, अगले 24 घंटों में कैमूर, रोहतास, सीवान, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, नवादा, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, अरवल, पटना, शेखपुरा, बांका और जमुई जिलों में 30 – 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मध्यम से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन