Bihar Rain Alert: बिहार में 22 से 23 मार्च तक आंधी-पानी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Mar 2025 2:54 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को कई बार तात्कालिक चेतावनी जारी की. इसमें बताया गया कि औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, सीतामढ़ी, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी और सुपौल जिले में आंधी- तूफान के साथ तेज बारिश होगी. इस दौरान किसानों को सचेत रहने की सलाह दी गई. इसी बीच पटना मेट्रोलॉजिकल सेंटर ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बिहार में बारिश का दौर रुकने वाला नहीं है. 22 से 23 मार्च के बीच पूरे बिहार में बारिश हो सकती है और कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 से 23 मार्च तक के लिए बिहार के मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, अरवल, अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, कटिहार, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, जमुई, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, पटना, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, वैशाली, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिले में मेघगर्जन- तेज हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.

मौसम की चेतावनी

बिहार के इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

पटना मेट्रोलॉजिकल सेंटर ने अपने पूर्वानुमान ने बताया कि खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में 22 से 23 मार्च के बीच 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इस दौरान ठनका, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना है. मौसम विभाग ने ऐसे मौसम में किसानों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें: अचानक गया पहुंच गई वियतनाम की हाई प्रोफाइल टीम, सब ठीक-ठाक रहा तो लग जायेगा चार चांद

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान सहरसा के अगवानपुर में रिकॉर्ड किया गया. यहां का तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा. शेखपुरा, मधेपुरा, और सहरसा को छोड़ बिहार के सभी जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना का तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन