पटना में ICAI का 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, वरिष्ठ और नए CA हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
ICAI Patna Foundation Day

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह

ICAI Patna Foundation Day: आईसीएआई की पटना शाखा ने 78वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया. समारोह में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, नए CA और पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट
ICAI Patna Foundation Day: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की पटना शाखा ने संस्थान का 78वां स्थापना दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र स्थित ICAI भवन में ध्वजारोहण से हुई. इस अवसर पर सदस्यों, छात्रों, पूर्व पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर संस्थान की गौरवशाली परंपरा को नमन किया.

पौधारोपण और प्रेरक सत्र का हुआ आयोजन

स्थापना दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शाखा परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया. इसके बाद आयोजित प्रेरक सत्र में प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए रितेश आनंद ने अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने छात्रों और युवा पेशेवरों को ईमानदारी, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

शाम को एस.के. मेमोरियल हॉल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ. इसमें सदस्यों, छात्रों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कलाकारों के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया.

वरिष्ठ और नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का हुआ सम्मान

समारोह में बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. इस अवसर पर पटना शाखा के अध्यक्ष सीए राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि स्थापना दिवस केवल संस्थान की वर्षगांठ नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका को याद करने का अवसर भी है.

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके लंबे योगदान के लिए सम्मानित किया गया. साथ ही पटना शाखा के पूर्व अध्यक्षों को उनके नेतृत्व और योगदान के लिए सम्मानित किया गया. नए योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का भी अभिनंदन कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं.

बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद

समारोह में उपाध्यक्ष सीए अशोक कुमार मिश्रा, सचिव सीए नवनीत कुमार नीतेश, कोषाध्यक्ष सीए कुमार आशुतोष चंद्रा, सिकासा अध्यक्ष सीए कुमार गुलशन, पूर्व अध्यक्ष सीए सोनू कुमार, कार्यकारी सदस्य सीए सुजीत सहित बड़ी संख्या में सदस्य और छात्र मौजूद रहे.

ALSO READ: असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं? UGC के नए नियम जानिए, कब जरूरी होगा NET और किसे मिलेगी छूट

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन