मैं लंबे समय तक केंद्र की राजनीति नहीं करना चाहता : चिराग

Updated:
विज्ञापन
मैं लंबे समय तक केंद्र की राजनीति नहीं करना चाहता : चिराग

लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर केंद्र की राजनीति छोड़कर बिहार की राजनीति करने की बात दोहरायी.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर केंद्र की राजनीति छोड़कर बिहार की राजनीति करने की बात दोहरायी.कहा कि लंबे समय तक केंद्र की राजनीति नहीं करनी है.मेरी राजनीति की नींव ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ पर टिकी हुई है.सोमवार को चिराग पटना में पत्रकारों से मुखातिब थे.हालांकि, उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में उनका इंट्री कब होगी, यह पार्टी तय करेगी. सीट बंटवारे पर चिराग ने कहा कि आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा कर लिया जायेगा. ताड़ी प्राकृतिक पदार्थ,इसे शराब के दायरे में लाना उचित नहीं: चिराग ने कहा कि ताड़ी प्राकृतिक पदार्थ है.इसे शराब के दायरे में रखना उचित नहीं है.मेरी पार्टी ताड़ी को शराब की श्रेणी से हटाने की मांग लगातार करती रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन