छोटी बहन के साथ संबंध रखने पर पति को भिजवाया जेल

Updated at : 16 Oct 2024 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
छोटी बहन के साथ संबंध रखने पर पति को भिजवाया जेल

दीघा थाने में मंगलवार को पति, पत्नी व साली में काफी देर तक ड्रामा चला. दोनों बहनें एक ही व्यक्ति को अपना पति बता रही थीं.

विज्ञापन

पटना .दीघा थाने में मंगलवार को पति, पत्नी व साली में काफी देर तक ड्रामा चला. दोनों बहनें एक ही व्यक्ति को अपना पति बता रही थीं. पति दोनों को रखने के लिए तैयार हो गया. लेकिन, बड़ी बहन पिंकी देवी की शिकायत पर पुलिस ने पति नीरज कुमार उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया. नीरज कुर्जी का रहने वाला है. पिंकी ने पति पर प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करायी है. उसने पति पर आरोप लगाया है कि वह एक साल से उसकी छोटी बहन के साथ ही रह रहा है और दोनों में गलत संबंध हैं. इसका विरोध करने पर उससे मारपीट की जाती थी और 11 अक्तूबर को घर से बाहर निकाल दिया. बताया जाता है कि महिला संगठन व दीघा थाने की पुलिस की मदद से पति को थाने पर लाया गया, जहां पिंकी की छोटी बहन भी आयी. छोटी बहन ने मंदिर में शादी करने की जानकारी दी. इस बात को लेकर दोनों बहनों में बहस हुई. इसके बाद बड़ी बहन ने शिकायत दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन