स्टेशन पर पत्नी को बैठा, पति गहना व रुपये ले फरार

पटना सिटी. सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेंद्रू दरगाह रोड निवासी महिला अंजुम परवीन ने पति पर स्टेशन पर बैठा कर गहने व रुपये लेकर फरार होने की शिकायत दर्ज करायी है.
पटना सिटी. सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेंद्रू दरगाह रोड निवासी महिला अंजुम परवीन ने पति पर स्टेशन पर बैठा कर गहने व रुपये लेकर फरार होने की शिकायत दर्ज करायी है. महिला ने पुलिस को बताया कि पति गांव ले जाने के बहाने धोखा देकर पटना जंक्शन ले गया. जहां पर उसे बैठा कर गहना व रुपये लेकर फरार हो गया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कोतवाली राजेंद्रनगर नौसहरा निवासी परवेज खान के पुत्र तरबेज खान से वर्ष 2023 में प्रेम विवाह किया था. प्रेम विवाह के साथ न्यायालय में भी शादी की की थी. इसके बाद वो पति के साथ नैहर में रह रही थी. इसी बीच पति तरबेज ने कहा कि चलो गांव चलना है. वो भी ससुराल जाने के लिए गहना व रुपये लेकर निकली. पटना जंक्शन पर पति बैग में रखा गहना व रुपये लेकर फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










