पटना में नशीले इंजेक्शन का भंडाफोड़, किराये के मकान से लाखों की खेप बरामद; तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
Narcotic injection racket busted :

बरामद नशीली इंजेक्शन.

Narcotic injection racket busted : स्टेट ड्रग कंट्रोलर नित्यानंद क्रिश्लय ने बताया कि बिहार में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

पटना से आंनद तिवारी की रिपोर्ट
Narcotic injection racket busted : राजधानी के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित बुद्धा डेंटल कॉलेज मंदिर के पीछे एक किराये के मकान में औषधि नियंत्रण प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए. कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी सागर प्रसाद उर्फ गूगू मौके से फरार हो गया. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि वह नेपाल से नशीले इंजेक्शन लाकर पटना समेत आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था.

छापेमारी में ये रहे मौजूद

स्टेट ड्रग कंट्रोलर नित्यानंद क्रिश्लय के निर्देशन में गठित टीम में ड्रग इंस्पेक्टर ब्रज मोहन प्रसाद, अनिल कुमार साह और परवेज शामिल थे. पुलिस के सहयोग से की गई छापेमारी में किराये के मकान से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए.

इन इंजेक्शनों को बरामद किया

जांच में सामने आया कि आरोपी सागर प्रसाद केपी रंजन के मकान में किराये पर रहकर अवैध कारोबार संचालित कर रहा था. बरामद इंजेक्शनों में एनआरएक्स, बुप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड, एविल और रेक्सोजेसिक इंजेक्शन शामिल हैं, जिनका दुरुपयोग नशे के रूप में किया जाता है.

नेपाल से लाकर पटना में करता था सप्लाई

स्टेट ड्रग कंट्रोलर नित्यानंद क्रिश्लय ने बताया कि बिहार में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई और शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी नेपाल से इंजेक्शन लाकर पटना में ऊंचे दामों पर बेचता था.

पुलिस जांज में जुटी

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. साथ ही उसके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. विभाग का दावा है कि इस मामले में जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन