सेतु पर खराब ट्रक में हाइवा ने मारी टक्कर, लगा जाम

Patna News : उत्तर बिहार की लाइफ लाइन महात्मा गांधी सेतु पर हाजीपुर की तरफ पाया संख्या 19 के पास खराब ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने टक्कर मार दी
प्रतिनिधि,पटना सिटी
उत्तर बिहार की लाइफ लाइन महात्मा गांधी सेतु पर हाजीपुर की तरफ पाया संख्या 19 के पास खराब ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने टक्कर मार दी. इससे सेतु पर परिचालन प्रभावित होने से वाहनों का दबाव बढ़ गया. यातायात पुलिस ने बताया कि वाहनों की टक्कर से एक घंटे तक परिचालन में मुश्किल आ रही थी. इससे जाम की स्थिति बनी. वैशाली व यातायात थाना की पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को साइड कराया गया. इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया. रविवार को सुबह हादसे के बाद दो घंटे से अधिक समय तक सेतु पर वाहनों का दबाव दिखा. यातायात पुलिस की मानें तो हादसे में खराब ट्रक का चालक जख्मी हो गया है. उसे उपचार कराया गया. जीरो माइल से लेकर धनुकी मोड़ के बीच पटना से हाजीपुर जाने वाले लेन पर भी जाम दिखा. जाम की वजह से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




