तीन करोड़ के सोना लूटकांड में हर्षवर्धन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
तीन करोड़ के सोना लूटकांड में हर्षवर्धन गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ को गुरुवार को दो अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ की एक विशेष टीम ने पटना जिले में चलाये गये अभियान के दौरान वांछित अपराधी राहुल हर्षवर्धन उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

पटना. बिहार एसटीएफ को गुरुवार को दो अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ की एक विशेष टीम ने पटना जिले में चलाये गये अभियान के दौरान वांछित अपराधी राहुल हर्षवर्धन उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दूसरी कार्रवाई में जमुई जिले के तेलंगा जंगल से एक .303 बोर का रायफल बरामद किया गया है. गिरफ्तार राहुल हर्षवर्धन पुत्र जय नंदन सिंह, निवासी जयदेव नगर, रोड नंबर आठ, थाना नगर, जिला भोजपुर का रहने वाला है. हर्षवर्धन कोतवाली थाना के डाकबंगला चौराहे के समीप दिल्ली के सोना कारोबारी असगर अली से तीन करोड़ के सोना लूटने अारोपी है. लूटकांड के मामले में कोतवाली थाना में सात मार्च, 2024 को केस दर्ज किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन