सरकार जले पर नमक छिड़क रही : माले

Updated:
विज्ञापन
सरकार जले पर नमक छिड़क रही : माले

भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने एनडीए सरकार की हालिया घोषणाओं को चुनावी दबाव में की गयी घोषणाएं बताते हुए तीखी आलोचना की है.

विज्ञापन

पटना. भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने एनडीए सरकार की हालिया घोषणाओं को चुनावी दबाव में की गयी घोषणाएं बताते हुए तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जीविका कार्यकर्ताओं के मानदेय, महिला समूहों के कर्ज और निर्धन परिवारों को दो लाख रुपये की सहायता जैसे मुद्दों पर सरकार का रवैया गंभीर न होकर, केवल लोगों को भ्रमित करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि यह न केवल मजाक है, बल्कि संघर्षरत कार्यकर्ताओं के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है. उन्होंने पूछा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि बढ़ा हुआ मानदेय राज्य सरकार देगी या यह राशि जीविका समूहों पर ही डाल दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन