फर्नीचर दुकान में आग से 12 लाख का सामान खाक, दो गाय मरीं
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 31 Mar 2025 12:14 AM
patna news: बाढ़. थाना अंतर्गत बेढ़ना पंचायत के शांति टोला मोहल्ले में स्थित फर्नीचर दुकान में शनिवार रात्रि लगभग 12:00 बजे आग लग गयी. इस घटना में दो गाय जलकर मर गयी, वहीं तीन गाय झुलस गयी.
बाढ़. थाना अंतर्गत बेढ़ना पंचायत के शांति टोला मोहल्ले में स्थित फर्नीचर दुकान में शनिवार रात्रि लगभग 12:00 बजे आग लग गयी. इस घटना में दो गाय जलकर मर गयी, वहीं तीन गाय झुलस गयी. फर्नीचर के गोदाम में लगभग 12 लाख की लकड़ी से बनी पलंग व अन्य सामग्री जलकर राख हो गयी है. वहीं गोदाम से सटे द इंपीरियल एकेडमी स्कूल को लोगों ने मिलकर आग में जलने से बचा लिया. पीड़ित सुमन कुमार ने बताया कि लगभग 12:00 बजे रात्रि में एक पड़ोसी ने घर में जाकर आग लगने की सूचना दी. इसके बाद सभी लोग आनन-फानन में फर्नीचर बनाने की दुकान में पहुंचे. तब तक आग की लपटें तेज हो चुकी थी. हम लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया.
इसके बाद अग्निशामक को इसकी सूचना दी गयी. अग्निशामक लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक पूरा गोदाम जलकर राख हो गया था. पीड़ित का कहना है कि असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगायी गयी है. घटना की जानकारी स्थानीय थाने में दी गयी है. पुलिस जांच कर रही है.झोंपड़ी में लगी आग से हजारों का नुकसान
अथमलगोला. अंचल अंतर्गत रामनगर दियारा वार्ड नंबर 6 निवासी मुकेश कुमार सिंह की झोंपड़ी में अचानक लगी आग से करीब तीस हजार की संपत्ति के नुकसान हो गया. आग को स्थानीय लोगों के सहयोग से काबू में किया गया.गैस सिलिंडर फटा, चाय की दुकान जलकर राख
पंडारक. शनिवार की रात पंडारक में उच्च पथ के किनारे स्थित एक चाय की दुकान में जोरदार आवाज के साथ एक गैस सिलिंडर विस्फोट कर गया.हालांकि रात होने के कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. वहीं फूस से बनी चाय की दुकान जल कर राख हो गयी जबकि आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा. चाय दुकान का संचालक मोहन यादव ने बताया कि इस दुर्घटना हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा है. विस्फोट की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर दौड़ पड़े वहीं अग्निशमन दस्ता द्वारा आग पर काबू पाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










