कैंपस : छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ली शपथ

पटना वीमेंस कॉलेज के सृष्टि पर्यावरण क्लब की ओर से नये नामांकित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया
संवाददाता,पटना पटना वीमेंस कॉलेज के सृष्टि पर्यावरण क्लब की ओर से नये नामांकित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. सृष्टि गान गाकर सृष्टि पर्यावरण क्लब के नये सदस्यों का स्वागत किया गया. इसके बाद, आइक्यूएसी समन्वयक और भूगोल विभाग की प्रमुख डॉ अमृता चौधरी ने छात्राओं को शपथ दिलायी. उन्होंने सृष्टि क्लब के लक्ष्यों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और छात्राओं को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा आप सभी प्रकृति के योद्धा हैं, जो धरती माता की रक्षा के लिए यहां हैं. कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी परिषद 2024-25 की पर्यावरण व अनुशासन सचिव स्तुति सिंह ने किया. कार्यक्रम का समापन संयुक्त सचिव खुशी कुमारी द्वारा प्रस्तावित धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




