गिरिराज सिंह बोले- वैभव सूर्यवंशी सिर्फ बिहार नहीं, पूरे भारत का लाल, केंद्रीय मंत्री ने कश्मीर मुद्दे पर भी दी प्रतिक्रिया

Giriraj Singh On Vaibhav Suryavanshi: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें पूरे भारत का लाल बताया. वहीं, जम्मू-कश्मीर में आतंकी से जुड़ी किताबों के मामले पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.
Giriraj Singh On Vaibhav Suryavanshi: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और जम्मू-कश्मीर में कथित तौर पर आतंकी से जुड़ी किताबों के मामले पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने एक ओर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की, तो दूसरी ओर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया.
‘वैभव सूर्यवंशी अद्भुत प्रतिभा का खिलाड़ी’
गिरिराज सिंह ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी सिर्फ बिहार का नहीं, बल्कि पूरे भारत का गौरव है. उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज भी वैभव की प्रतिभा की तारीफ कर चुके हैं.
उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी कभी-कभी ही पैदा होते हैं. वैभव ने बेगूसराय में करीब पांच से छह साल तक क्रिकेट की प्रैक्टिस की है. उन्हें विश्वास है कि वह आने वाले समय में दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करेगा.
‘बिहार ही नहीं, भारत का बेटा है वैभव’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ बेगूसराय, समस्तीपुर या बिहार तक सीमित नहीं देखा जाना चाहिए. वह पूरे देश का बेटा है और हर भारतीय को उस पर गर्व होना चाहिए.
कश्मीर में किताबों के मुद्दे पर विपक्ष पर हमला
गिरिराज सिंह ने जम्मू-कश्मीर के एक पुस्तकालय में कथित तौर पर आतंकी से जुड़ी किताबें रखे जाने के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विरोध के बाद किताबें वापस लेना पड़ा, लेकिन यह घटना बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है.
‘तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा विपक्ष’
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल सत्ता के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ऐसी राजनीति में विश्वास नहीं रखती और आतंकवाद से जुड़े किसी भी व्यक्ति का महिमामंडन स्वीकार नहीं किया जा सकता.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम लेते हुए कहा कि इस मुद्दे पर दोनों नेताओं की चुप्पी सवाल खड़े करती है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस तरह के मामलों पर खुलकर बोलने से बचता है.
‘आतंकियों का महिमामंडन स्वीकार नहीं’
गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी भी आतंकी को महान बताना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश को एकजुट रहना चाहिए और ऐसे मामलों में किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










