‘भरत तिवारी ने महादलित परिवारों के लिए आवाज उठाई’, बिहार के मंत्री बोले- पुलिस ने गलती की है तो होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

पटना में पत्रकारों से बात करते अशोक चौधरी

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के परिवार से मिलने जाने के पहले मंत्री अशोक चौधरी ने पटना में पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि अगर किसी पुलिस अधिकारी या जवान से गलती हुई है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. भरत ने दलित-महादलित के लिए आवाज उठाई.

विज्ञापन

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के परिवार से मिलने के लिए बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी रविवार को उनके पैतृक गांव बिलौटी के लिए रवाना हुए. पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह परिवार से मुलाकात करेंगे, उनकी बातें सुनेंगे और सरकार का पक्ष भी स्पष्ट करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

‘जिसने गलती की, उस पर होगी सख्त कार्रवाई’

मीडिया से बातचीत में अशोक चौधरी ने कहा कि पूरे मामले को जाति के चश्मे से देखने की कोशिश की जा रही है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि किसी पुलिस अधिकारी या जवान से गलती हुई है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिसने भी गलती की है, उसे बख्शा नहीं जाएगा. कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी.

‘सरकार को बदनाम करने की साजिश हो रही है’

मंत्री ने कहा कि कुछ लोग इस घटना के बहाने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी ने गलती की है, तो उसकी जिम्मेदारी उसी की होगी, पूरी सरकार की नहीं.

भरत के काम का किया जिक्र

अशोक चौधरी ने कहा कि भरत तिवारी ने दलित और महादलित परिवारों के मुद्दों को उठाया था. उन्होंने माना कि जो घटना हुई, वह दुखद है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

रिवॉल्वर को लेकर भी दिया बयान

मंत्री ने कहा कि परिवार का दावा है कि भरत तिवारी के पास जो रिवॉल्वर थी, वह नकली थी. उन्होंने कहा कि इस दावे की भी जांच होगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी. जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

परिजनों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

इससे पहले भरत तिवारी के परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन के सामने कई मांगें रखी थीं. परिवार ने कहा कि यदि तय समय के भीतर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो भरत तिवारी की मां आशा देवी 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगी.

घर की रेकी का भी लगाया आरोप

परिजनों ने यह भी दावा किया कि देर रात बिना नंबर प्लेट वाली एक संदिग्ध कार उनके घर के आसपास घूमती देखी गई. उनका आरोप है कि घर की रेकी की जा रही है. परिवार ने इस मामले की भी निष्पक्ष जांच और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है.

‘परिवार से बात कर स्थिति करेंगे स्पष्ट’

अशोक चौधरी ने कहा कि वह परिवार से मिलकर उनकी सभी बातें सुनेंगे. इसके बाद सरकार की ओर से पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: भरत तिवारी के घर के बाहर कौन कर रहा रेकी? दहशत में परिवार, मां ने 9 जुलाई से भूख हड़ताल का किया ऐलान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन