भरत तिवारी के घर के बाहर कौन कर रहा रेकी? दहशत में परिवार, मां ने 9 जुलाई से भूख हड़ताल का किया ऐलान

Updated:
विज्ञापन

भरत तिवारी की मां और भरत की तस्वीर

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के परिजनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं. परिवार ने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो भरत तिवारी की मां आशा देवी 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगी.

विज्ञापन

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों ने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं. परिवार ने साफ कहा कि अगर तय समय के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो भरत तिवारी की मां आशा देवी 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि देर रात बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से घर की रेकी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

‘दोषी पुलिसकर्मियों की तुरंत हो गिरफ्तारी’

मृतक की बहन रूबी देवी ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी मांग उन सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों की तत्काल गिरफ्तारी है, जिन पर परिवार को संदेह है. SDPO, SHO समेत कई पुलिसकर्मियों पर FIR भी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि जब तक आरोपित पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक उनकी मां का अनशन जारी रहेगा.

परिवार ने मांगी सुरक्षा

रूबी देवी ने कहा कि घटना के बाद पूरा परिवार डर के माहौल में जी रहा है. उन्होंने प्रशासन से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. उनका कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में सुरक्षा बेहद जरूरी है.

जांच से पहले परिवार को दी जाए सूचना

परिजनों ने यह भी मांग उठाई कि एनकाउंटर मामले की जांच के लिए जो भी अधिकारी आएं, वे पहले परिवार को सूचना दें. इससे परिवार जांच में सहयोग कर सकेगा और अपनी बात भी रख पाएगा.

ग्रामीणों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग

परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बदले की भावना से गांव के निर्दोष लोगों को भी केस में शामिल कर दिया है. इस मामले में 14 नामजद और करीब 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. परिजनों ने निष्पक्ष समीक्षा कर बेगुनाह लोगों के नाम हटाने की मांग की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिना नंबर प्लेट की कार से रेकी का आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिवार ने एक और गंभीर आरोप लगाया. उनका कहना है कि देर रात उनके घर के आसपास बिना नंबर प्लेट वाली एक संदिग्ध कार घूमती दिखाई दी. यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. भरत की मां को आशंका है कि परिवार की रेकी की जा रही है. किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है. उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी हमलोगों ने डायल 112 को दी.

उन्होंने आगे कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चौकीदारों की तैनाती की गई. परिवार के अनुसार इस मामले की जानकारी डीएसपी को भी दी गई है.

CCTV फुटेज की जांच की मांग

परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और उसमें मौजूद लोगों की पहचान की जाए. उनका कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. भरत तिवारी के परिजनों ने कहा कि वे न्याय मिलने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. उनका कहना है कि उनकी सभी मांगें न्याय और निष्पक्ष जांच से जुड़ी हैं, इसलिए प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव में BJP की साख दांव पर, प्रशांत किशोर उतरे तो उनके लिए भी होगी अग्निपरीक्षा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन