जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन : गांधी मैदान आम लोगों के लिए बंद, सुरक्षा के होंगे पुख्ता प्रबंध
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Feb 2020 6:43 AM
गांधी मैदान में एक मार्च को आयोजित होने वाले जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. इस दौरान 500 से अधिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की जायेगी.
पटना : गांधी मैदान में एक मार्च को आयोजित होने वाले जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. इस दौरान 500 से अधिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की जायेगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी कुमार रवि व एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
इसके साथ ही डीएम व एसएसपी ने गांधी मैदान का निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बताया जाता है कि 29 फरवरी से ही गांधी मैदान को आम लोगों के लिए बंद कर दिया जायेगा और चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती कर दी जायेगी.
क्यूआरटी की टीम को डाकबंगला चौराहा, गांधी मैदान व जिला नियंत्रण कक्ष के पास एक मार्च के अहले सुबह से तैनात कर दिया जायेगा. यह टीम किसी भी स्थिति में निबटने में सक्षम होगा. खास बात यह है कि किसी को भी गांधी मैदान के अंदर बिना जांच के प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जायेगी. इसके लिए गांधी मैदान के हर प्रवेश द्वार पर डीएफएमडी मशीन लगायी जायेगी.
इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से गांधी मैदान की निगरानी होगी. मुख्यमंत्री व अन्य वीवीआइपी को गेट नंबर एक से गांधी मैदान के अंदर प्रवेश कराया जायेगा. इसके अलावा दमकल, एंबुलेंस की तैनाती गांधी मैदान के चारों ओर की जायेगी. एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किये गये हैं.
कहां कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग
पार्किंग स्थल वाहनों की किस्म क्षमता
बांसघाट बड़े व छोटे वाहन 2500
हार्डिंग रोड के किनारे छोटे वाहन 1000
पटना हाइ स्कूल ग्राउंड छोटे वाहन 150
गर्दनीबाग रोड नं 11 का फ्लैंक बड़े वाहन 100
मीठापुर बस स्टैंड के भीतर बड़े वाहन 300
जीरोमाइल से मीठापुर तक सड़क किनारे बड़े वाहन 300
माेइनुलहक स्टेडियम परिसर छोटे वाहन 300
शाखा मैदान छोटे वाहन 50
राजेंद्र नगर गोलंबर बड़े वाहन 50
पटना कॉलेज छोटे वाहन 100
साइंस कॉलेज छोटे वाहन 300
सम्राट अशोक कंवेंशन सेंटर के सुरक्षा प्राप्त/
सामने, कलेक्टेरिएट परिसर, एसकेएम पासधारक
के सामने वाहन 600
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










