नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

patna news: बाढ़. पुलिस ने बीमा कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर लूटपाट करने के आरोप में गिरोह के सक्रिय सदस्य को बुढनपुर गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.
बाढ़. पुलिस ने बीमा कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर लूटपाट करने के आरोप में गिरोह के सक्रिय सदस्य को बुढनपुर गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. बदमाश की पहचान बुधन कुमार के रूप में की गयी है. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. जालसाजों के गिरोह ने मुंगेर के जमालपुर थाना अंतर्गत दौलतपुर गांव निवासी रवि कुमार, चौक थाना पटना के नेहरू टोला मोर्चा रोड निवासी शिवशंकर व बेगूसराय जिले के पिंक सिटी निवासी शुभम कुमार को फोन कर टाटा एआइजी कंपनी में जॉब दिलाने की बात करते हुए उसे बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन परिसर में बुलाया. इस दौरान मोबाइल पर जालसाजों ने पीड़ितों को कहा कि उसका कर्मचारी बाइक से रिसीव करने गया है. बाइक सवार अपराधियों ने तीनों युवकों को बाइक पर बिठाकर सुनसान जगह पर ले गया जहां पर पहले से 5 अपराधी मौजूद थे. उन्होंने हथियार दिखाकर तीनों को धमकाया और उनका मोबाइल, एटीएम, क्रेडिट कार्ड आदि छीन लिया. इसके बाद कई घंटे के बाद सभी को छोड़ दिया गया. अपराधियों ने इस दौरान 84000 की निकासी उनके खातों से कर ली. इस घटना की जानकारी पीड़ितों ने बाढ़ पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरोह की कार्यशैली को लेकर पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है. जरूरतमंद लोगों को सब्जबाग दिखाकर ठगी करने में इस गिरोह के सदस्य संलिप्त हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










