पटना जिले में मिले कोरोना के चार पॉजिटिव मरीज

पटना जिले के रहने वाले चार मरीज रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिले. इनमें से तीन पंडारक के और एक मोकामा का रहने वाला है. सूचना के मुताबिक ये सभी दूसरे राज्यों से पटना लौटे हैं और कोरेंटिन सेंटरों में रह कर अभी पिछले दिनों अपने घर गये थे.
पटना : पटना जिले के रहने वाले चार मरीज रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिले. इनमें से तीन पंडारक के और एक मोकामा का रहने वाला है. सूचना के मुताबिक ये सभी दूसरे राज्यों से पटना लौटे हैं और कोरेंटिन सेंटरों में रह कर अभी पिछले दिनों अपने घर गये थे. पंडारक के तीन पॉजिटिव में से एक 14 वर्ष का लड़का है, जो 14 मई काे गुजरात से आया था. यहां के शेष दो पॉजिटिव 30 वर्ष के हैं और 14 मई को मुंबई से लौटे हैं.
मोकामा का रहने वाला पॉजिटिव तीन वर्ष का बच्चा है. यह 22 मई को कोलकाता से आया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के टि्वटर हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के पटेल नगर का 21वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हालांकि पटना के स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों ने इसकी जानकारी होने से इंकार किया है.
पीएमसीएच में मधेपुरा का युवक निकला पॉजिटिव इधर पीएमसीएच से मिली जानकारी के मुताबिक इसके आइसोलेशन वार्ड में रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. मरीज की उम्र 38 वर्ष है और वह शनिवार को पीएमसीएच में भर्ती हुआ था. यहां से उसकी जांच का सैंपल लेकर माइक्रोबायोलोजी विभाग की लैब में भेजा गया था.
रविवार को आयी रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव बताया गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया. इसके साथ ही इसके आइसालेशन वार्ड में रविवार को भर्ती संदिग्ध मरीजों की संख्या 38 थी. यहां से चार का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया, वहीं 15 की निगेटिव रिपोर्ट आयी. पीएमसीएच की लैब में 486 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें से 10 पॉजिटिव पाये गये. ये सभी दूसरे जिलों के हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




