नौकरानी समेत चार गिरफ्तार 2.56 लाख नकद व गहना बरामद

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 04 May 2025 11:33 PM

विज्ञापन

patna news: दानापुर. पिछले 2 मई को जजेज कॉलोनी निवासी डाॅ शांतम्र मोहन की पत्नी ऋतंभरा के घर हुई चोरी मामले में पुलिस ने घर की नौकरानी समेत चार चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया.

विज्ञापन

दानापुर. पिछले 2 मई को जजेज कॉलोनी निवासी डाॅ शांतम्र मोहन की पत्नी ऋतंभरा के घर हुई चोरी मामले में पुलिस ने घर की नौकरानी समेत चार चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया. गिरफ्तार ममता देवी अमहरा जनाइडीह थाना संदेश भोजपुर वर्तमान में सुल्तानपुर सामुदायिक भवन में किराये में रहती है. सोनू कुमार कनहौली वाजिदपुर बिहटा, सुमित कुमार रामपुर नौबतपुर व अभिषेक कुमार पैनाल बिहटा निवासी है. गिरफ्तार के पास से 2 लाख 56 हजार पांच सौ नकद, सोने की दो जोड़ी कनबाली, सोना जैसा 14 ग्राम का धातु, चांदी का एक जोड़ा पायल व चार चाभी बरामद की गयी है.

एएसपी भानू प्रताप सिंह ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि दो मई को जजेज कॉलोनी निवासी ऋतंभरा देवी के घर में चोरी होने पर अपनी नौकरानी पर मामला दर्ज कराया था. इस मामले में एएसपी ने एसआइटी गठित की थी. टीम ने फुटेज के आधार नौकरानी ममता को गिरफ्तार किया. नौकरानी की निशानदेही पर सोनू, सुमित व अभिषेक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार चोरों ने स्वीकार किया है कि ममता देवी के सहयोग से घर में चोरी की.

मंदिर से पूजा पात्र और रुपये की चोरी

पटना सिटी. आलमगंज थाना के सिटी कोर्ट के समीप स्थित मंदिर से नशेड़ियों ने पूजा पात्र और दानपेटी से रुपये चोरी कर लिया है. मंदिर की पुजारी पार्वती देवी ने पुलिस को बताया है कि वह मंदिर में जब पूजा करने पहुंची तो देखा कि मंदिर का सामान बिखरा पड़ा है. छानबीन के बाद पता चला कि 22 पीस पीतल का कटोरा, दो थाली, दो घंटी, दो पंचमुखी दीया, लोटनी, बजाने वाला झाल करताल और 2100 रुपये समेत अन्य सामान चोरी हो गया है. पुजारी ने आशंका जतायी है कि मंदिर के समीप कंटाही घाट के आसपास में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है. ऐसे में आशंका है कि इन्ही लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन