चार करोड़ 63 लाख से बनने वाली नौ सड़कों का किया शिलान्यास

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 20 Jul 2025 12:57 AM

विज्ञापन

patna news: पटना सिटी. पटना साहिब में चार वार्ड में नौ सड़क के निर्माण कर चार करोड़ 63 लाख 40 हजार 451 रुपये की राशि खर्च होगी.

विज्ञापन

पटना सिटी. पटना साहिब में चार वार्ड में नौ सड़क के निर्माण कर चार करोड़ 63 लाख 40 हजार 451 रुपये की राशि खर्च होगी. बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव शनिवार को निर्माणाधीन सड़क निर्माण का कार्य आरंभ कराया. विधानसभा अध्यक्ष ने पटना साहिब का विकास प्राथमिकता व नैतिक दायित्व है. विकास योजना में धन की कमी नहीं होगी. आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, पार्षद संध्या यादव, अंजली राय, विनोद कुमार व मनोज मेहता के साथ प्रतिनिधि अनिल यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मेहता, मनोज यादव, मनोज साह, जितेंद्र मेहता, पिंकू यादव, द्वारिका कश्यप, कांति केसरी, धीरेंद्र सिंह, संजय सिंह समेत अन्य उपस्थित थे. विधानसभा अध्यक्ष ने वार्ड संख्या 69 में मारूफगंज दलहट्टा देवी स्थान से मीर जवान की छावनी तक पीसीसी सड़क और नाला निर्माण 40 लाख 70 हजार से, अशोक राजपथ में रामजानकी ठाकुरबाड़ी से लेकर अधिवक्ता विनोद महतो के घर तक 74 लाख 41 हजार से और अशोक राजपथ स्थित भरतपुर सिमली से पटना घाट तक पीसीसी सड़क व नाला निर्माण 27 लाख 55 हजार से कराने की नींव रखी. इसी प्रकार से वार्ड 70 में गाड़ीवान टोला से आजाद कॉलोनी सड़क व नाला निर्माण 48 लाख 98 हजार से होगी. वार्ड संख्या 71 में तीन सड़क नुरुउउ्दीनगंज भारत माता के सामने वाली गली में 39 लाख 71 हजार,अशोक राजपथ स्थित सोडा गोदाम वाली गली में 35 लाख 50 हजार और अशोक राजपथ स्थित शरीफागंज में पूर्व विधान पार्षद दिवंगत विजय शंकर मिश्र के मकान से शरीफागंज मठ तक 69 लाख पांच हजार से कराया जायेगा. इसी प्रकार से वार्ड संख्या 72 में दीदारगंज में एनएच 30 से मस्जिद होते हुए रेलवे लाइन तक 77 लाख 33 हजार रुपये की राशि से पीसीसी सड़क व नाला का निर्माण होगा. जिसकी नींव रखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन