ePaper

कैंपस : 43वीं इंटर स्कूल फोक डांस प्रतियोगिता 26 को बापू सभागार में

Updated at : 23 Oct 2024 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : 43वीं इंटर स्कूल फोक डांस प्रतियोगिता 26 को बापू सभागार में

रोटरी क्लब ऑफ पाटलिपुत्र की ओर से 26 अक्तूबर को बापू सभागार में 43वीं रोटरी पाटलिपुत्र इंटर स्कूल फोक डांस प्रतियोगिता 2024 का आयोजन होगा

विज्ञापन

संवाददाता, पटना रोटरी क्लब ऑफ पाटलिपुत्र की ओर से 26 अक्तूबर को बापू सभागार में 43वीं रोटरी पाटलिपुत्र इंटर स्कूल फोक डांस प्रतियोगिता 2024 का आयोजन होगा. प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र – छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखायेंगे. सीनियर और जूनियर दो वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. 23 स्कूलों की 51 टीमें हिस्सा लेंगी. 51 टीमों में कुल 811 बच्चे लोक नृत्य का प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सम्मानित अतिथि मंत्री अशोक चौधरी व मंत्री नितिन नवीन करेंगे. इस बात की जानकारी क्लब की अध्यक्ष स्वाति मोदी एवं क्लब के संयोजक अनिल रिटोलिया ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन