पांच सितारा होटल ताज सिटी सेंटर को मिला लेटर ऑफ इंटेंट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jul 2024 12:11 AM
पांच सितारा होटल ताज सिटी सेंटर को नयी पर्यटन नीति के तहत शुभारंभ का आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) दिया
पर्यटन नीति के तहत हुआ पहला बड़ा निवेश, पटना में 236 करोड़ की लागत से बने पांच सितारा होटल की शीघ्र होगी शुरुआत संवाददाता, पटना पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र ने गुरुवार को राजधानी में बनाये गये उच्च स्तरीय पांच सितारा होटल ताज सिटी सेंटर को नयी पर्यटन नीति के तहत शुभारंभ का आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) दिया. उन्होंने कहा कि राज्य की नयी पर्यटन नीति के तहत राज्य में किसी बड़े होटल समूह का यह पहला बड़ा निवेश है.236 करोड़ रुपये की लागत से बने उच्च सुविधायुक्त पांच सितारा होटल की अब शीघ्र ही शुरुआत होगी. पर्यटन मंत्री ने कहा कि ताज के आने के बाद राज्य में होटल उद्योग का और भी विस्तार होगा.पर्यटकों के साथ बिहारवासियों को राजधानी में उच्च गुणवत्तायुक्त होटल की सुविधाएं मिलेंगी. पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि नयी पर्यटन नीति के तहत राज्य में पर्यटन उद्योग में निवेश करने पर कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं.यह खुशी की बात है कि पहले प्रस्ताव को क्लियरेंस मिल गया है. उन्होंने देशभर के निवेशकों को बिहार के पर्यटन सेक्टर में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है. लेटर ऑफ इंटेंट, ताज सिटी सेंटर के जेनरल मैनेजर सिद्धार्थ जैन को सौंपा गया. मौके पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह और निदेशक विनय कुमार राय उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










